TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Tirupati Laddu Case : 'भगवान को राजनीति से दूर रखें', सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू को लगाई कड़ी फटकार

Tirupati Laddu Case : आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के प्रसाद (लड्डू) में मिलावट मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की।

Network
Newstrack Network
Published on: 30 Sep 2024 10:23 AM GMT (Updated on: 30 Sep 2024 11:02 AM GMT)
Supreme Court
X

Supreme Court  (photo: social media )

Tirupati Laddu Case : आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के प्रसाद (लड्डू) में मिलावट मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि कम से कम भगवान को राजनीति से दूर रखा जाए।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायाधीश केवी विश्वनाथन की पीठ ने सोमवार को तिरुपति लड्डू विवाद मामले पर दायर याचिकाओं पर सुनवाई की। इस दौरान पीठ ने आंध्र प्रदेश सरकार से सवाल किया और कहा कि जब यह स्पष्ट नहीं था कि तिरुमाला लड्डू बनाने में मिलावटी घी का इस्तेमाल किया गया था, तो मीडिया में बयान देने की क्या जरूरत थी। पीठ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कम से कम हम उम्मीद करते हैं कि भगवान को राजनीति से दूर रखा जाए।

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई ने वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा से पूछा कि क्या मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए घी का इस्तेमाल लड्डू बनाने में किया गया था। इस पर लूथरा ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। इस न्यायमूर्ति ने कहा कि फिर मीडिया में तुरंत बयान देने की क्या जरूरत थी? आपको धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। पीठ ने इस बात के साक्ष्य मांगे कि प्रसाद बनाने में मिलावटी घी का इस्तेमाल किया गया था। कोर्ट ने जांच को राज्य से हटाकर किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपने पर विचार करने का फैसला किया है।

तिरुपति लड्डू विवाद क्या है?

बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बीते दिनों दावा किया था कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद (लड्डू) में बनाने में पशु बसा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि पूर्ववर्ती जगन मोहन सरकार के दौरान प्रसाद बनाने के लिए मिलावटी घी का इस्तेमाल किया जाता था। आंध्र प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया।

वहीं, पूर्व सीएम जगन मोहन ने उनके दावे को खारिज कर दिया था। उन्होंने सीएम नायडू पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए सीएम चंद्रबाबू ने प्रसाद के मुद्दे को उठाया है। सीएम चंद्रबाबू ने प्रसादम पर सवाल उठाया जो तिरुमाला की पवित्रता और गौरव पर सवाल उठाता है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story