×

Aaj Ka Itihas: 22 मई के दिन बछेंद्री पाल ने हासिल किया था एवरेस्ट पर फतह, जानिए आज की कई बड़ी घटनाएं

Aaj Ka Itihas: देश और दुनिया के इतिहास में 22 मई की तिथि बहुत अहम है। भारत में आज ही के दिन पर्वतारोही बछेंद्री पाल (Bachendri Pal) ने एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 22 May 2022 2:56 AM GMT
Bachendri Pal
X

Bachendri Pal (Image Credit : Social Media)

Today History 22 May in Hindi : 22 मई का इतिहास देश और दुनिया में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। वैसे तो 22 मई का दिन बाकी के दिनों की तरह ही रहा मगर देश और दुनिया में घटित कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के कारण इस तिथि को हमेशा से याद किया जाता है। भारत के इतिहास में आज का दिन इसलिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आज ही के दिन बछेंद्री पाल (Bachendri Pal) ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर्वत पर चढ़ाई कर देश की ऐसी पहली महिला पर्वतारोही बनी थी जिन्होंने एवरेस्ट के शिखर पर चढ़ाई की हो। इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के बाद सरकार की ओर से उन्हें कई सम्मानों से नवाजा गया था। 22 मई के दिन घटित दुनिया और देश में कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-

देश की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं

बछेंद्री पाल ने साल 1984 में आज ही के दिन दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर अपनी चढ़ाई पूरी की थी। वह पहली भारतीय पर्वतारोही महिला थी जिन्होंने अपने साहस के द्वारा माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी की हो उनके इस बड़े उपलब्धि पर सरकार ने उन्हें पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया था।

आज ही के दिन साल 2008 में सरकार ने 10328 करोड रुपए खर्च कर केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में ओबीसी छात्रों को 27% कोटा देने के लिए अपना प्रारूप तैयार किया था। वही साल 2007 में मुंशी प्रेमचंद की निर्मला सहित पांच रचनाओं के लिए अनुवादक साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने गए थे। देश के इतिहास में घटित सबसे बड़े दंगों में से एक गुजरात दंगा के पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार ने आज ही के दिन आर्थिक पैकेज देने का ऐलान किया था।

दुनिया की कुछ बड़ी घटनाएं

गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली के एक आदेश के बाद आज ही के दिन वर्ष 1805 में दिल्ली के मुगल बादशाह के लिए एक अस्थाई प्रावधान की व्यवस्था की गई थी। 22 मई 1972 को पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। वहीं दक्षिणी और उत्तरी यमन के विलय के बाद संयुक्त यमन गणराज्य का आज ही के दिन 1990 में अभ्युदय हुआ था। साल 1992 में क्रोएशिया, स्लोवेनिया तथा बोस्निया आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बनाए गए थे। विश्व प्रख्यात धर्मगुरु दलाई लामा ने आज ही के दिन साल 2001 में तिब्बत की आजादी की मांग छोड़ी थी। जाने-माने गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को 22 मई 2007 को नार्वे का अवैध पुरस्कार दिया गया था। 22 मई का दिन दुनिया में एक बहुत बड़ी दुखद घटना के लिए भी जाना जाता है आज के ही दिन साल 2003 में एक विनाशकारी भूकंप ने अल्जीरिया को हिला दिया था। इस भयंकर भूकंप में उस वक्त 2000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story