TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ki Taza Khabar: बस एक क्लिक में जानें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar 14 December 2022: देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों को आसानी से जानने के लिए आप न्यूजट्रैक की आज की ताजा खबर (Taza Khabar) की बुलेटिन से जुड़े रह सकते है।

Network
Report Network
Published on: 14 Dec 2022 4:46 AM GMT
Aaj Ki Taza Khabar
X

आज की ताजा खबर (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Aaj Ki Taza Khabar 10 December 2022: देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों को आसानी से जानने के लिए आप न्यूजट्रैक की आज की ताजा खबर (Taza Khabar) की बुलेटिन से जुड़े रह सकते है। न्यूजट्रैक (newstrack.com) हर रोज यह बुलेटिन जारी कर सभी बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाने का काम करता है। तो चलिए फटाफट एक नजर डालते हैं आज की ताजा और बड़ी खबरों पर।

• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नई दिल्ली में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि होंगी शामिल।

• राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार, राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार, राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित करेंगी और इस अवसर पर ईवी यात्रा पोर्टल भी लॉन्च करेंगी।

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5:30 बजे अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

• विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर न्यूयॉर्क में "न्यू ओरिएंटेशन फॉर रिफॉर्म्ड मल्टीलेटरलिज्म" [NORMS] विषय पर उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय खुली बहस की अध्यक्षता करेंगे।

• महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से करेंगे मुलाकात।

• केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार क्रिस्टल बॉल रूम जेडब्ल्यू मैरियट- एसेट एरिया 4- हॉस्पिटैलिटी डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली एयरोसिटी, नई दिल्ली में दोपहर 2 बजे 'जीरो प्रिवेंटेबल मैटरनल मोर्टेलिटी' पर सेमिनार का उद्घाटन करेंगी और मुख्य भाषण देंगी।

• डीएमके नेता उधयनिधि स्टालिन चेन्नई स्थित राजभवन में स्टालिन कैबिनेट में मंत्री के रूप में लेंगे शपथ।

• पश्चिम बंगाल राज्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए उत्तर 24-परगना में सिनर्जी, बिजनेस फैसिलिटेशन कॉन्क्लेव करेगा आयोजित।

• आज से 18 दिसंबर तक कोलकाता में विजय दिवस किया जाएगा आयोजित, 1971 में बांग्लादेश के निर्माण को चिह्नित करने के लिए हर साल विजय दिवस मनाया जाता है।

• भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच तीसरा टी20 मैच, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में शाम 7 बजे होगा शुरू।

• भारत और बांग्लादेश के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट मैच का पहला दिन आज, चट्टोग्राम में सुबह 9 बजे खेल होगा शुरू।

• फीफा विश्व कप 2022 में दूसरा सेमी-फाइनल मुकाबला मोरक्को और फ्रांस के बीच अल बेयत स्टेडियम में सुबह 12:30 बजे होगा शुरू।

• राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story