×

CAA पर कांग्रेस का सत्याग्रह! राहुल ने कहा- देश की आवाज को दबाना चाहते हैं PM मोदी

सत्ता के गलियारे में नागरिकता संशोधन कानून(CAA) को लेकर खूब रोटियां सेकी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को दिल्ली रैली में प्रदर्शनकारियों को अफवाह में ना आने की अपील की और कहा कि NRC जैसी कोई चीज़ नहीं है।

Harsh Pandey
Published on: 23 Dec 2019 10:26 AM GMT
CAA पर कांग्रेस का सत्याग्रह! राहुल ने कहा- देश की आवाज को दबाना चाहते हैं PM मोदी
X
नागरिकता कानून: कांग्रेस का सत्याग्रह जारी, राहुल-प्रियंका की ये अपील

नई दिल्ली: सत्ता के गलियारे में नागरिकता संशोधन कानून(CAA) को लेकर खूब रोटियां सेकी जा रही है। नागरिकता संशोधन एक्ट (Citizenship Amendment Act) के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को दिल्ली रैली में प्रदर्शनकारियों को अफवाह में ना आने की अपील की और कहा कि NRC जैसी कोई चीज़ नहीं है।

इस बीच आज कांग्रेस पार्टी सरकार के इस कानून के खिलाफ सत्याग्रह कर रही है। सोनिया, राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस आलाकमान आज राजघाट पर सत्याग्रह मौजूद है। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में इसके खिलाफ प्रदर्शन जारी है।

आपको बताते चलें कि दिल्ली पुलिस की इजाजत नहीं मिलने से कांग्रेस ने रविवार को कार्यक्रम रद्द किया था।

इसमें जनभागीदारी के लिए खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को युवाओं, छात्रों तथा अन्य लोगों से राजघाट पर आने की अपील की है।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट...

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा है कि ''प्रिय छात्रों और युवाओं, क्या यह काफी नहीं है कि हम भारत की अनुभूति करें।

यह वह समय है जब आपको दिखाना होगा कि आप नफरत के जरिये देश को बर्बाद होने देंगे या नहीं होने देंगे।

राहुल ने आगे लिखते हुए कहा कि राजघाट पर दिन में तीन बजे मेरे साथ सत्याग्रह में शामिल होइए, ताकि मोदी-शाह की ओर से शुरू की गई नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाए।''



महासचिव, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी किया ट्वीट...

उधर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि ''यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख्वाब है।

इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश को ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति से बचाना है। आइए, आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।''



Live Update.....

राहुल गांधी ने कहा...

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पर सत्याग्रह के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि जनता की आवाज ने अंग्रेजों को प्यार से शांति से भगाया। इसी आवाज ने भारत की अर्थव्यवस्था को बनाया। उस आवाज के बिना हिंदुस्तान नहीं रहेगा। देश के दुश्मनों ने इस आवाज को दबाने की कोशिश की। इन दुश्मनों ने देश की अर्थव्यवस्था को तोड़ने की कोशिश की लेकिन जनता की आवाज ने ऐसा नहीं होने दिया।

राहुल ने कहा, 'जो काम देश के दुश्मन नहीं कर पाए वो काम आज नरेंद्र मोदी पूरे दम लगाकर करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि हमारी उन्नति नष्ट हो जाए और देश की आवाज शांत हो जाए। नरेंद्र मोदी जब न्यायपालिका पर दबाव डालते हैं तो वो देश की आवाज को चोट पहुंचाते हैं। जब वो छात्रों पर गोली चलवाते हैं तब वो देश की आवाज को शांत करवाने की कोशिश करते हैं। जब वो पत्रकारों को डराते हैं तो देश की आवाज को डराने की कोशिश करते हैं।'

राहुल ने कहा, 'मोदी जी आप कांग्रेस पार्टी से नहीं लड़ रहे, ये कांग्रेस पार्टी नहीं है, बल्कि पूरे देश की आवाज है जिसके खिलाफ आप खड़े हों। यह भारत माता की आवाज है और अगर आप इसके खिलाफ रहोगे तो भारत माता आपको जबरदस्त जवाब देने जा रही है।'

राहुल ने कहा, 'जहां तक कपड़ों की बात है, पूरा देश आपको आपके कपड़ों से पहचानता है। 2 करोड़ का कपड़ा आपने पहना था। आप बताइए, अर्थव्यवस्था कैसे चौपट हो गई, युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है। आप इन सबमें फेल रहे तो भारत को बांटने का काम शुरू कर दिया।'

राहुल ने कहा, 'आप सिर्फ एक काम कर सकते हो, सालों से आपको आपके संगठन ने सिखाया है और इस काम को आपसे बेहतर कोई नहीं कर सकता। वो काम ये है कि हिंदुस्तान को कैसे बांटा जाए। देश में नफरत फैलाई जाए, कैसे तोड़ा जाए। ये आपको सालों से सिखाया गया है।'

राहुल ने कहा, 'पूरा देश इस बात को समझ रहा है। भारत माता की आवाज पीएम मोदी को देश पर आक्रमण करने नहीं देगी, देश को बांटने नहीं देगी। भारत का संविधान हर धर्म के लोगों ने बनाया था। सबकी आवाज इस संविधान में है और आप इस संविधान पर आक्रमण नहीं कर सकते। पूरा हिंदुस्तान आपको रोकेगा।'

PM मोदी संविधान पर आक्रमण नहीं कर सकते...

राहुल ने कहा, 'पूरा देश इस बात को समझ रहा है। भारत माता की आवाज पीएम मोदी को देश पर आक्रमण करने नहीं देगी, देश को बांटने नहीं देगी।

भारत का संविधान हर धर्म के लोगों ने बनाया था। सबकी आवाज इस संविधान में है और आप इस संविधान पर आक्रमण नहीं कर सकते। पूरा हिंदुस्तान आपको रोकेगा।

पीएम मोदी देश की आवाज को दबाना चाहते हैं...

राहुल गांधी ने राजघाट पर सत्याग्रह के मंच से कहा कि जनता की आवाज ने अंग्रेजों को प्यार से शांति से भगाया। इसी आवाज ने भारत की अर्थव्यवस्था को बनाया। उस आवाज के बिना हिंदुस्तान नहीं रहेगा।

देश के दुश्मनों ने इस आवाज को दबाने की कोशिश की। इन दुश्मनों ने देश की अर्थव्यवस्था को तोड़ने की कोशिश की लेकिन जनता की आवाज ने ऐसा नहीं होने दिया।

राहुल ने कहा, 'जो काम देश के दुश्मन नहीं कर पाए वो काम आज नरेंद्र मोदी पूरे दम लगाकर करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि हमारी उन्नति नष्ट हो जाए और देश की आवाज शांत हो जाए। नरेंद्र मोदी जब न्यायपालिका पर दबाव डालते हैं तो वो देश की आवाज को चोट पहुंचाते हैं।

जब वो छात्रों पर गोली चलवाते हैं तब वो देश की आवाज को शांत करवाने की कोशिश करते हैं। जब वो पत्रकारों को डराते हैं तो देश की आवाज को डराने की कोशिश करते हैं।

राहुल ने कहा, 'मोदी जी आप कांग्रेस पार्टी से नहीं लड़ रहे, ये कांग्रेस पार्टी नहीं है, बल्कि पूरे देश की आवाज है जिसके खिलाफ आप खड़े हो। यह भारत माता की आवाज है और अगर आप इसके खिलाफ रहोगे तो भारत माता आपको जबरदस्त जवाब देने जा रही है।

राहुल ने कहा, 'जहां तक कपड़ों की बात है, पूरा देश आपको आपके कपड़ों से पहचानता है। 2 करोड़ का कपड़ा आपने पहना था। आप बताइए, अर्थव्यस्था कैसे चौपट हो गई, युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है। आप इन सबमें फेल रहे तो भारत को बांटने का काम शुरू कर दिया।

राहुल ने कहा, 'आप सिर्फ एक काम कर सकते हो, सालों से आपको आपके संगठन ने सिखाया है और इस काम को आपसे बेहतर कोई नहीं कर सकता। वो काम ये है कि हिंदुस्तान को कैसे बांटा जाए। देश में नफरत फैलाई जाए, कैसे तोड़ा जाए। ये आपको सालों से सिखाया गया है।

भारत की आत्मा हमेशा से बुलंद है और रहेगी- सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत की आत्मा हमेशा से बुलंद है और रहेगी। उन्होंने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता। इसके बाद उन्होंने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

भारत की आत्मा हमेशा से बुलंद है और रहेगी...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत की आत्मा हमेशा से बुलंद है और रहेगी। उन्होंने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता, इसके बाद उन्होंने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

प्रियंका गांधी ने कहा...

आंदोलन में शहीद होने वाले बच्चों के लिए संकल्प लेंप्रियंका गांधी ने कहा, 'बिजनौर के 22 साल के बच्चे अनस के नाम, जो अपने परिवार के लिए कॉफी की मशीन चलाकर कमाता था, जिसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी, वहां के 21 साल के सुलेमान के नाम, जो यूपीएससी के लिए पढ़ाई कर रहा था, जिसकी मां ने कल शाम मुझसे कहा- मेरा बेटा वतन के लिए शहीद हुआ है।

उन सभी बच्चों के नाम जो इस आंदोलन में शहीद हुए हैं। बिजनौर के ओमराज सैनी के नाम, जिसके 5 बच्चे अभी भी उनका घर पर इंतजार कर रहे हैं, वो अस्पताल में घायल हैं।

उन सबके नाम आज हम संकल्प करें कि हम इस संविधान की रक्षा करेंगे, इस संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे।' इसके बाद उन्होंने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस नेता

अहमद पटेल ने कहा- लोकतंत्र खतरे में है...

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि आज ऐसे लोग सत्ता में हैं जो आजादी की लड़ाई में कहीं भी नहीं थे। आज राष्ट्र, लोकतंत्र और संविधान खतरे में है और युवाओं ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। इसके बाद उन्होंने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

विजेन्द्र सिंह ने भी पढ़ी प्रस्तावना...

बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेन्द्र सिंह ने भी सत्याग्रह के मंच से संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

राजघाट पर मौजूद कांग्रेस नेताओं का समूह

आजादी की लड़ाई के समय नागरिकता पूछने वाले नदारद थे- मीरा कुमारजम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने भी संविधान की प्रस्ताना पढ़ी।

उनके बाद पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने भी संविधान की प्रस्तावना पढ़ी. उन्होंने कहा कि इस देश को आजाद कराने के लिए गरीबों और दलितों ने कुर्बानी दी थी, लेकिन उस समय किसी ने उनसे नागरिकता नहीं पूछी थी, आज ऐसा क्या हो गया है कि उनसे उनकी नागरिकता पूछी जा रही है।

आज जो नागरिकता पूछ रहे हैं वो कुर्बानी देने के समय नदारद थे।

मीरा कुमार ने कहा कि संविधान को गांधी जी और नेहरू जी ने बनाया है। कांग्रेस की आत्मा ने बनाया है, हम इस पर आंच नहीं आने देंगे।

टीएस सिंहदेव बोले- छत्तीसगढ़ में लागू नहीं होगा सीएए

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री टीएस सिंहदेव भी राजघाट पर आयोजित कांग्रेस के सत्याग्रह में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से मैं कहता हूं कि छत्तीसगढ़ में सीएए और एनआरसी लागू नहीं होगा।

एमपी में लागू नहीं होगा नागरिकता कानून

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया नागरिकता कानून एमपी में लागू नहीं होगा. कांग्रेस सरकार इसे लागू नहीं करेगी।

थोराट बोले- हम सब सीएए के खिलाफ खड़े हैं

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट ने कहा महाराष्ट्र संतों की भूमि है, जहां शिवाजी से लेकर अंबेडकर तक महानायक हुए। महाराष्ट्र ने कभी धर्म के नाम पर बांटने का समर्थन नहीं किया और आज भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ खड़ा है।

पीएम मोदी आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रहे- गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि नागरिकता कानून के कारण लोकतंत्र खतरे में है, पीएम मोदी इसे लेकर गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र का एजेंडा आरएसएस का एजेंडा है, वो देश को बांटना चाहते हैं। इस बीच हम उनसे मुकाबला करने को तैयार हैं, पूरा देश उनका मुकाबला करने को तैयार है।

साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश में नागरिकता कानून लागू नहीं करेंगे, इसके बाद अशोक गहलोत ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।

सोनिया गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ाराजघाट पर सोनिया गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा, उनके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।

सोनिया पहुंची राजघाटराजघाट पर नागरिकता कानून के विरोध में कांग्रेस के सत्याग्रह में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के बाद सोनिया गांधी भी पहुंच चुकी हैं।

उनके अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, अशोक गहलोत, कमलनाथ, गुलाम नबी आजाद और एके एंटनी समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

CAA पर संग्राम: राजघाट पर प्रियंका का सत्याग्रह, मनमोहन, राहुल और सोनिया समेत कई दिग्गज मौजूद।

राहुल और मनमोहन भी पहुंचेकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राजघाट पहुंच गए हैं।

राजघाट पहुंची प्रियंकासत्याग्रह के लिए प्रियंका गांधी राजधाट पहुंच चुकी हैं, उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी मौजूद हैं।

नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में कोलकाता की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।

बेंगलुरु में CAA के खिलाफ आज कई संगठनों ने संयुक्त मार्च निकाला।

अब से कुछ देर में दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस पार्टी का सत्याग्रह शुरू होगा। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगे।

शुरू हो गया बीजेपी का मार्च।।।बंगाल के कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी का मार्च शुरू हो गया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यहां नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में मार्च निकाल रहे हैं। मार्च के बाद जेपी नड्डा जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story