×

Toll Plazas पर लग रहा 10 सेकेंड से ज्यादा का समय तो नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स, जाने बेहतर सेवाओं के लिए क्या है नियम

Toll Tax Rule: मई 2021 National Highway Authority of India के निर्देशानुसार सभी टोल प्लाजा पर प्रति व्हीकल सर्विस टाइम 10 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए।

Jyotsna Singh
Published on: 15 March 2023 8:33 PM GMT
Toll Plazas पर लग रहा 10 सेकेंड से ज्यादा का समय तो नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स, जाने बेहतर सेवाओं के लिए क्या है नियम
X
Toll tax rule (Photo-Social Media)

Toll Tax Rule: कुछ वक्त पहले तक टोल प्लाजा पर भारी वाहनों की लंबी कतार से काफी भीड़ लग जाती थी, और लोगों को प्लाजा पार करने में घंटों इंतजार कर काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। लेकिन फिर केंद्र सरकार ने फासटैग (Fashtag) व्यवस्था को बाध्य कर दिया गया है। इस संबंध में National Highway Authority of India ने कई नियम बनाएं है जिनका उद्देश्य फासटैग (Fashtag) की व्यवस्था को बेहतर तरीके से लागू करना था। फासटैग व्यवस्था से 2 खास बाते हुई हैं एक तो टोल टैक्स का कलेक्शन बढ़ गया है, और दूसरा टोल प्लाजा पर भीड़ लगनी कम हो गई है।

कोई व्यक्ति जो लंबी दूरी की यात्रा करता है, वह निश्चित रूप से भारत में टोल प्लाजा पार करता ही है। कुछ लोगों को काम के लिए आने-जाने के दौरान रोजाना टोल प्लाजा पार करना पड़ता है। ये टोल प्लाजा यात्रा के खर्च पर एक टोल लगाते हैं।जिसे एनएचएआई टोल प्लाजा नियम (NHAI Toll Plaza Rules) कहते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के कार्यभार संभालने के बाद से इस नियम के लिए खासा में चर्चा में रहे है, जो हाल के वर्षों में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्गों के मानचित्र को बदलने के लिए जिम्मेदार हैं। आने वाले दिनों में जब जीपीएस टोलिंग (GPS Tolling) के जरिए नए टोल प्लाजा नियम लागू होंगे तो ये टोल बूथ शायद नजर भी नहीं आएंगें। आइए जानते है कि हमारे लिए टोल प्लाजा दिशानिर्देशों के अनुसार क्या-क्या जानना जरूरी हैं

टोल प्लाजा पर बेहतर सेवाओं के लिए नियम

मई 2021 National Highway Authority of India के निर्देशानुसार सभी टोल प्लाजा पर प्रति व्हीकल सर्विस टाइम 10 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए। यह नियम पीक आवर्स में भी लागू रहेगा। सर्विस टाइम का मतलब है वह समय जितने में टोल टैक्स को वसूल करके कार को प्लाजा से आगे जाने दिया जाएगा इसके साथ ही नए निर्देशों में यह भी कहा गया है कि टोल प्लाजा पर व्हीकल की 100 मीटर से ज्यादा लंबी कतार नहीं होनी चाहिए। इसके लिए NHAI ने सभी टोल बूथ से 100 मीटर की दूरी पर एक पीली पट्टी बनाने का प्रावधान भी किया है। जिससे टोल से पहले की 100 मीटर की दूरी का लोगों को पता चल सकता है।

FASTag - टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह हाल के वर्षों में पेश किया गया था। हालांकि, यह पिछले वर्ष के NHAI टोल प्लाजा नियमों के अनुसार अनिवार्य किया गया है. FASTag टोल भुगतान के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक का इस्तेमाल होता हैं।

क्या कहते हैं नियम

नियम के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्गों यानि कि NHAI पर स्थित टोल प्लाजा पर यदि किसी व्हीकल को टोल काटकर आगे जाने में 10 सेकेंड से अधिक का समय लगता है तो बिना टोल टैक्स दिए जा सकता है। इसके अलावा टोल प्लाजा पर व्हीकल की 100 मीटर से ज्यादा की लंबी लाइन लगी होगी तो व्हीकलों को टोल बूथ के 100 मीटर के दायरे में कतार आने तक बिना टोल चुकाएं जाने दिया जाएगा।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story