×

Beautiful Lady IPS Officers: देश की वो 5 महिला IPS अधिकारी, जिनके लिए इस्तेमाल होता है ‘Beauty with Brain’ टाइटल

Top 5 Famous Beautiful Lady IPS Officers: ये पांच महिला IPS अधिकारी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं। इसलिए इनके लिए ‘ब्यूटि विद ब्रेन’ जैसे टाइटल भी इस्तेमाल किए जाते हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 19 Feb 2023 1:59 AM GMT (Updated on: 19 Feb 2023 1:59 AM GMT)
Top 5 Famous Beautiful Lady IPS Officers
X

Top 5 Famous Beautiful Lady IPS Officers Photo- Newstrack

Top 5 Famous Beautiful Lady IPS Officers: समाज में एक आम धारणा ये है कि पुलिस की नौकरी मर्दों के लिए ज्यादा उपयुक्त होती है क्योंकि इसमें असहज करने वाली परिस्थितयों से गुजरने का ज्यादा जोखिम होता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी महिला आईपीएस अधिकारियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस धारणा को गलत साबित करने का काम किया है। ये महिला अधिकारी खूबसूरती के मामले में भी बॉलीवुड की हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती हैं। इसलिए इनके लिए ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ जैसे टाइटल भी इस्तेमाल किए जाते हैं। तो आइए देश की इन चर्चित महिला आईपीएस अधिकारियों के बारे में जानते हैं –

1. आईपीएस संजुक्ता पराशर (IPS Sanjukta Parashar)

संजुक्ता पराशर असम-मेघालय कैडर की 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 85वीं रैंक हासिल की थी। दिल्ली के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से स्नातक करने वाली संयुक्ता ने मास्टर्स जेएनयू से किया है। इसके अलावा उन्होंने यूएस फॉरेन पॉलिसी में एमफिल और पीएचडी कर रखा है।


पढ़ाई – लिखाई में अव्वल रहीं संजुक्ता की पहचान एक तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी की रही है। साल 2008 में उनकी पहली पोस्टिंग असम के माकुम जिले में असिस्टेंट कमांडेट के पद पर हुई थी। इस दौरान उन्होंने बोडो और बांग्लादेश से आए मुस्लिमों के बीच हुई हिंसा को काबू करने में सराहनीय काम किया था। संजुक्ता ने एके-47 के साथ बतौर सोनितपुर एसपी सीआरपीएफ जवानों को लीड करते हुए जंगल में बोडो उग्रवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन में कई उग्रवादी मारे गए थे। उन्हें कई बार उग्रवादी समूहों की ओर से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है लेकिन उन्होंने बेखौफ होकर अपना काम जारी रखा है।

2. आईपीएस मेरिन जोसेफ (IPS Marin Joseph) –

आईपीएस मेरिन जोसेफ साल 2019 में तब सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने रेप के एक आरोपी को सऊदी अऱब की राजधानी रियाद से पकड़कर भारत लाई थीं। दरअसल, जोसेफ की जब केरल के कोल्लम जिले में पोस्टिंग हुई थी तब उनकी नजर एक ऐसे केस पर पड़ी जिसमें आरोपी ने एक 13 साल की बच्चे के साथ रेप किया था।


आरोपी दो साल से फरार था। साफ था कि पुलिस के वरीय अधिकारी भी केस में खास दिलचस्पी नहीं ले रहे थे, इसलिए केस की फाइल धूल फांक रही थी। महिला आईपीएस अधिकारी ने आरोपी को पकड़ने के लिए दिन रात एक कर दिए और अंततः उसे सऊदी अरब से दबोच लिया। आरोपी सुनील कुमार भद्रन अब जेल में है। इस केस को लेकर मेरिन जोसेफ की खूब तारीफ हुई।

जोसेफ केरल कैडर की सबसे युवा आईपीएस अधिकारी हैं। 2016 में वह केरल में सबसे कम उम्र में स्वतंत्रता दिवस परेड का नेतृत्व करने वाली अधिकारी बनी थीं। जोसेफ ने साल 2012 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी का एग्जाम क्रैक कर लिया था। उन्हें 188वीं रैंक आई थीं।

3. आईपीएस अंकिता शर्मा (IPS Ankita Sharma)–

आईपीएस अंकिता शर्मा पहली महिला पुलिस अधिकारी हैं, जो छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में नक्सल ऑपरेशन को लीड करती हैं। ये एक ऐसा इलाका है, जहां दिन में भी कोई सरकार का आदमी पांव रखने से डरता है। वे होम कैडर पाने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस भी हैं। दुर्ग जिले से आने वाली अंकिता ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी एग्जाम क्लियर किया था।


उन्हें 203वीं रैंक हासिल हुई थी। उनके पति भी भारतीय सेना में मेजर के पद पर हैं। अंकिता शर्मा ने 2020 में गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर में परेड का नेतृत्व किया था। ऐसा करने वाली वह राज्य की पहली महिला पुलिस अधिकारी भी हैं।

4. आईपीएस लिपि सिंह (IPS Lipi Singh) –

महिला आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह बिहार की लेडी सिंघम कही जाती हैं। बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी सिंह की पहली पोस्टिंग पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में एएसपी के पद पर हुई थी। अपनी पहली पोस्टिंग में ही उन्होंने बिहार के दिग्गज बाहुबली नेता अनंत सिंह पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भिजवाया था। इस कार्रवाई के बाद ही उन्हें लेडी सिंघम कहा जाने लगा और उनका प्रमोशन एसपी के पद पर हो गया।


2016 बैच की आईपीएस अधिकारी लिपि सिंह ने 2015 में यूपीएससी क्वालिफाई किया था। उन्हें 114 रैंक आई थी। नालंदा जिले की रहने वाली सिंह के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। लेसी सिंह के पति सुहर्ष भगत एक आईएएस अधिकारी हैं।

5. आईपीएस नवजोत सिंह सिम्मी (IPS Navjot Singh Simmi) –

पंजाब के गुरदासपुर की रहनी वाली नवजोत सिंह सिम्मी को बिहार का सुपर कॉर्प भी कहा जाता है। बीडीएस की डिग्री लेने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की और रूख किया और दिल्ली में रहकर तैयारी करने लगी। 2017 में उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में परीक्षा पास किया और 735वीं रैंक हासिल करते हुए आईपीएस अधिकारी बनीं। उन्हें बिहार कैडर आवंटित हुआ।


उनका लुक किसी मॉडल से कम नहीं है। इसलिए काम से इतर अपनी लुक्स के लिए वह मीडिया में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सिम्मी के इंस्टाग्राम पर 12 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। 14 फरवरी 2020 को उन्होंने पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अधिकारी तुषार सिंगला से उनके ऑफिस में ही रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने मंदिर जाकर सात-फेरे लिए। ये शादी मीडिया की सुर्खियों में छायी रही थी। आईपीएस नवजोत सिंह सिम्मी के पति तुषार भी पंजाब से ही आते हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story