यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! इंतजार खत्म, 1 नवंबर से ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार

31 अक्टूबर के बाद 1 नवंबर से रेलवे अपनी कई ट्रेनों का टाइम और नंबर बदलने जा रहा है। जो यात्रियों लिए सुविधाप्रद होगा।

suman
Published on: 31 Oct 2017 10:20 PM GMT
यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! इंतजार खत्म, 1 नवंबर से ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार
X
यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! इंतजार खत्म, 1 नवंबर से ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार

नई दिल्ली: 1 नवंबर से इंडियन रेलवे अपनी कई ट्रेनों का टाइम और नंबर बदलने जा रहा है। जो यात्रियों लिए सुविधाप्रद होगा। रेलवे ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि यात्री जल्द से जल्द मंजिल तक पहुंच पाएं। ट्रेनों की टाइमिंग 15 मिनट से लेकर 2 घंटे तक कम किया गया है। भारतीय रेल 1 नवंबर से लंबी दूरी वाली 700 ट्रेनों की कुल यात्रा अवधि कम करने जा रहा है। इनमें 48 पुरानी ट्रेनों को सुपरफास्ट ट्रेन बनाने की भी योजना है। 48 ट्रेनों की औसत रफ्तार 55 किलोमीटर प्रतिघंटा या उससे ज्यादा की जाएगी। यह एक नवंबर से लागू होने वाली है। रेलवे देशभर में करीब 500 ट्रेनों का रनिंग टाइम 15 मिनट से लेकर 3 घंटे तक कम करने जा रही है।

इन ट्रेनों की बढ़ेगी स्पीड

नई समय सारणी लागू होने से उधमपुर ट्रेन सुपरफास्ट हो जाएगी। इसकी स्पीड में इजाफा हो जाएगा। जिन ट्रेनों का समय बदलेगा।

उनमें 15548 एलटीटी-जयनगर, 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस, 12168 वाराणसी-एलटीटी, 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस, 14115 हरिद्वार एक्सप्रेस, 12427 रीवा एक्सप्रेस और उधमपुर एक्सप्रेस।

इनके टाइम में बदलाव

15065/15066 गोरखपुर-पनवेल (सप्ताह में चार दिन),

15067/15068 गोरखपुर-बांद्रा (साप्ताहिक),

19305/19306 इंदौर-गुवाहाटी (साप्ताहिक),

22163/22164 भोपाल-खजुराहो (प्रतिदिन),

22167/22168 सिंगरौली-निजामुद्दीन (साप्ताहिक),

19041/09042 बांद्रा-गाजीपुर सिटी (सप्ताह में दो दिन),

22433/22434 आनंद विहार-गाजीपुर सिटी (सप्ताह में दो दिन),

22427/22428 आनंद विहार-बलिया (साप्ताहिक) 15063/15064 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (साप्ताहिक), 17323/17324 हुबली-वाराणसी (साप्ताहिक), 20903/20904 वडोदरा-वाराणसी महामना एक्स. (साप्ताहिक), 16793/16794 रामेश्वरम-फैजाबाद (साप्ताहिक), 11901/11902 मथुरा-कुरुक्षेत्र (सप्ताह में पांच दिन), 14117/14118 इलाहाबाद-बस्ती (सप्ताह में पांच दिन), 12571/12572 गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस(साप्ताहिक) सहित कई अन्य ट्रेनों को भी रेलवे की नई समय सारिणी में शामिल किया गया है।

suman

suman

Next Story