प्यार में धोखा मिलने पर ट्रांसजेंडर ने लिया गजब का बदला, 73 लोगों के साथ किया ये कांड

एक ट्रांसजेंडर की बेवफाई की कहानी सुनकर आप दंग रह जायेंगे। कैसे उसने 73 लड़कों को अपने प्यार में फंसकर पैसा ऐठना शुरू किया।

Sonali kesarwani
Published on: 3 Sep 2024 11:00 AM GMT
प्यार में धोखा मिलने पर ट्रांसजेंडर ने लिया गजब का बदला, 73 लोगों के साथ किया ये कांड
X

ट्रांसजेंडर महिला का गजब का कारनामा! प्यार में धोखा मिलने के बाद महिला ने पुरुषों को अपने जाल में फंसाकर नया बिजनेस ही शुरू कर दिया। अपनी बेवफाई का बदला लेने के लिए महिला ने 73 लोगों से करीब 7. 35 करोड़ की ठगी कर दी। पूरे मामले की बात करें तो पहले महिला एक जापानी पुरुष के प्यार में थी जिसे बाद में वो लड़का धोखा दे देता है। जिसके बाद महिला ने अपनी बेवफाई का बदला लेने के लिए पुरुषों को जाल में फंसाना शुरू कर दिया। ऐसा करते- करते महिला ने कुल मिलकार 7.35 करोड़ की ठगी कर ली। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पुरुष ने इसकी शिकायत पुलिस से की क्योंकि उसे भी महिला ने ठगा हुआ था।

पुरुष ने किया महिला के ठगी का खुलासा

दरअसल यह पूरी घटना थाईलैंड की है। यह खुलासा भी वहीं होता है जब एक पुरुष थाईलैंड घूमने जाता है। जापानी व्यक्ति द्वारा रिपोर्ट किये जाने के बाद थाई पुलिस ने जांच शुरू की कि तो पता लगा कि एमी नमक एक ट्रांसजेंडर महिला ने उससे 15 मिलियन थाई मुद्रा ठगे है। पुलिस ने खुलासा किया कि उसने थाईलैंड में एक पर्यटक होने का नाटक किया और पुरुषों से सहानुभूति पाने के लिए झूठ बोला और उन्हें बरगलाया। बाद में महिला ने ही इस बात का खुलासा किया की वो जापानी पुरुषों से बदला लेने एक लिए ही ऐसा कर रही है।

बैंकॉक में हुई गिरफ़्तारी

पुलिस ने पुरुष के शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी और 4 अगस्त को महिला की गिरफ़्तारी बैंकॉक में होती है। पुलिस ने जब महिला से पूछताछ किया तब उसने बताया कि वो पुरुषों से कहती थी कि उसका पर्स खो गया है। उसे इलाज के लिए पैसो की जरूरत है। उसने कई बार नकली बिजनेस के बारे में भी बता कर पैसे ऐंठे थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला ने 2011 से 2024 के बीच 73 जापानी पुरुषों से लगभग 7.35 करोड़ रूपए की ठगी की है। अगर वो दोषी पाई जाती है तो उसे तीन साल की जेल हो सकती है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story