×

North east election exit poll: पूर्वोत्तर के एक्जिट पोल से भाजपा उत्साहित, त्रिपुरा और नगालैंड में सरकार बनने का अनुमान

North east election exit poll: एग्जिट पोल और नतीजों के मेल खाने पर पूर्वोत्तर में भाजपा की पैठ पहले से और ज्यादा मजबूत होगी।

Dhanish Srivastava
Published on: 28 Feb 2023 10:45 AM GMT
North East election exit polls
X

North East election exit polls (Social Media)

Delhi news: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए चुनाव को लेकर सोमवार शाम जारी हुए एक्जिट पोल को देख भाजपा उत्साहित है। अनुमान लगाया जा रहा है कि त्रिपुरा और नगालैंड में एनडीए की सरकार बन सकती है। जबकि तीसरे राज्य मेघालय में भाजपा का दांव सही पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। एग्जिट पोल की माने तो त्रिपुरा में भाजपा का नेतृत्व परिवर्तन का दांव फिट बैठ रहा है, वो अपने दम पर यहां सत्ता बरकरार रख सकती है। यहां भाजपा के खिलाफ कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन और अलग राज्य की मांग करने वाली टीएमपी पार्टी चुनावों में सफल होती दिखाई नहीं दे रही हैं। इसी तरह नगालैंड में भाजपा अपने सहयोगी दल नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के सहारे सत्ता में बनी रह सकती है।

एग्जिट पोल और नतीजों के मेल खाने पर पूर्वोत्तर में भाजपा की पैठ पहले से और ज्यादा मजबूत होगी। हालांकि इसाई बहुल मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है, लेकिन उसे भी गठबंधन के लिए दूसरे दलों की जरूरत पड़ सकती है। यहां भाजपा का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला सही साबित होता नहीं दिख रहा है। वो बहुमत से दूर रह सकती है, हालांकि ऐसे हालात में उसके सामने एनपीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का विकल्प खुला रहा सकता है।

क्या कहते हैं एक्जिट पोल

नगालैंड (कुल सीटें 60)

जी न्यूजः एक्सिस माय इंडिया टाइम्स नाऊ

एनडीए 39 43 44

एनपीएफ 03 05 06

कांग्रेस 02 01 00

अन्य 15 10 09

त्रिपुरा (कुल सीटें 60)

जी न्यूजः एक्सिस माय इंडिया टाइम्स नाऊ

एनडीए 31 40 24

एसडीएफ 16 12 21

टीएमपी 12 08 14

अन्य 01 00 01

मेघालय (कुल सीटें 60)

जी न्यूजः एक्सिस माय इंडिया टाइम्स नाऊ

एनपीपी 24 21 22

भाजपा 09 09 05

कांग्रेस 04 06 03

अन्य 22 06 29

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story