×

त्रिपुरा में बीजेपी अध्यक्ष विप्लव कुमार देव होंगे मुख्यमंत्री : सूत्र

Rishi
Published on: 3 March 2018 7:01 AM GMT
त्रिपुरा में बीजेपी अध्यक्ष विप्लव कुमार देव होंगे मुख्यमंत्री : सूत्र
X

अगरतला : सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि त्रिपुरा में बीजेपी अध्यक्ष विप्लव कुमार देव होंगे मुख्यमंत्री।

ये भी देखें : त्रिपुरा की जीत के पीछे PM की मेहनत, जनता का आशीर्वाद : राम माधव

सूत्र कहते हैं, विप्लव को पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है। विप्लव के नाम पर लगभग आम सहमती बन चुकी है। त्रिपुरा से लेकर नई दिल्ली तक सभी पार्टी नेता विप्लव के नाम पर सहमति जता चुके हैं। अब सिर्फ औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

1999 में त्रिपुरा यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट विप्लव के खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा नहीं दर्ज है। बनमालीपुर (पश्चिमी त्रिपुरा) में विप्लव का मुकाबला ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के कुहेली दास से है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story