Flood: खतरे के निशान के ऊपर गोमती, त्रिपुरा के कई इलाके डूबे...,सीएम ने किया दौरा, अब सेना के सहारे लोग

Tripura Flood: बीते कई दिनों से भारतीय सेना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव का अभियान छेड़ रखा गया है। त्रिपुरा सरकार ने लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जल राहत अभियान चल रहा रखा है। इस अभियान में सेना और असम राइफल्स के जवान लग हुए हैं।

Viren Singh
Published on: 23 Aug 2024 11:02 AM GMT
Flood: खतरे के निशान के ऊपर गोमती, त्रिपुरा के कई इलाके डूबे...,सीएम ने किया दौरा, अब सेना के सहारे लोग
X

Tripura Flood: देश भर के कई हिस्सों में हो रही मानसून बारिश अब आफत बन गई है। कई राज्यों में बीते कई दिनों से लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे नदियां और नाले उफना गए हैं। कई जगहों पर बाढ़ के हालत पैदा हो गए हैं। इससे लोगों जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घरों में पानी घूस जाने से लोग छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चल गए हैं। कुछ ऐसे ही हालत त्रिपुरा राज्य है। भीषण बारिश के चलते राज्य का कई हिस्सा बाढ़ की चपेट में हैं। कई जगहों पर कई फुट तक पानी भर गया है। लोग को बचाने के लिए सेना तक को बुलाना पड़ा है। बीते कई दिनों से भारतीय सेना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव का अभियान छेड़ रखा गया है। त्रिपुरा सरकार ने लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जल राहत अभियान चल रहा रखा है। इस अभियान में सेना और असम राइफल्स के जवान लग हुए हैं।

सेना 300 से अधिक नागरिकों को बचाया

भारतीय सेना ने गुरुवार को बताया कि गुरुवार तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से व्यापक मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों के दौरान 330 से अधिक नागरिकों को बचाया गया है। ऑपरेशन 'जल राहत' के हिस्से के रूप में मुख्यालय 21 सेक्टर असम राइफल्स और आईजीएआर (पूर्व) की कमान के तहत काम करने वाली 18 असम राइफल्स की दो टुकड़ियों को अमरपुर, भामपुर, बिशालगढ़ और रामनगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। सेना ने सात लोगों को चिकित्सा सहायता भी प्रदान की।

सीएम ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

उधर शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उदयपुर, गोमती जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। यह इलाके भारी बारिश के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। सीएम चिकित्सा सहायता भी प्रदान की। की। बता दें कि गोमती नदी अभी भी 22.30 मीटर पर बह रही है, जो 22 मीटर के अत्यधिक खतरे के स्तर से ऊपर है। राज्य सरकार ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे जल स्तर सामान्य होने तक सतर्क रहें। गोमती जिले के अमरपुर और कारबुक में गंभीर रूप से प्रभावित लोगों के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके आवश्यक खाद्य पदार्थों पहुंचाया जा रहा है।


सीएम बोले- प्रभाव कम के लिए हो रहा काम

इसके बाद सीएम ने पोस्ट कर लिखा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर से पहुंच रहे हैं। नुकसान का आकलन कर रहे हैं और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचा रहे हैं। अगरतला और उदयपुर में बाढ़ की स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं, प्रभाव को कम करने और प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ इलाके बाढ़ा में डूब हुए हैं। इससे कई नागिर बेघर हो गए है और विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे हैं।



Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story