×

Manik Saha Oath Ceremony: माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी रहे मौजूद

Manik Saha Oath Ceremony: त्रिपुरा के नए सीएम के तौर पर माणिक साहा आज एक बार फिर शपथ लेने जा रहे हैं। पीएम मोदी और अमित शाह सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे।

aman
Written By aman
Published on: 8 March 2023 5:45 AM GMT (Updated on: 8 March 2023 5:57 AM GMT)
Tripura Manik Saha Oath Ceremony Live Updates
X

Manik Saha (Social Media)

Tripura Manik Saha Oath Ceremony: माणिक साहा (Manik Saha) ने आज (08 मार्च) को अगरतला स्वामी विवेकानंद मैदान में लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने माणिक साहा को सीएम पद की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) शामिल हुए। बता दें कि विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ये तय हो गया था कि साहा के हाथों में ही त्रिपुरा की कमान जाएगी।

गौरतलब है कि माणिक साहा की पहचान 70 वर्षीय साफ-सुथरी छवि वाले नेता की रही है। साहा ने 2016 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। वो पेशे से डेंटल सर्जन रहे हैं। हालांकि, बाद में वो राजनीतिक अखाड़े में कूद पड़े। अब दूसरी बार वो राज्य के मुख्‍यमंत्री बन गये हैं। साहा के लिए कहा जाता है कि वो कभी विवादों में नहीं रहे। त्रिपुरा में जनजातीय इलाकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

त्रिपुरा में फिर बीजेपी सरकार

हाल ही में संपन्न त्रिपुरा विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Election) में बीजेपी ने कुल 60 में से 32 सीटों पर जीत हासिल की है। इस आंकड़े के साथ बीजेपी ने बहुमत के लिए पर्याप्त संख्या भी हासिल कर ली। बीजेपी की सहयोगी दल आईपीएफटी ने महज एक सीट जीती है। सीएम माणिक साहा (CM Manik Saha) ने शुक्रवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य (Governor Satyadev Narayan Arya) को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था।

डेंटल सर्जन से बने राजनेता

माणिक सहा की उम्र 70 वर्ष है। डॉ. माणिक साहा पेशे से एक डेंटल सर्जन रहे हैं। बाद में उन्होंने राजनीति की तरफ कदम मोड़ दिया। साल 2016 में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। साहा लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) के छात्र रहे हैं। बीजेपी द्वारा पूर्व सीएम बिप्लब देब (Former CM Biplab Deb) को हटाए जाने के बाद उन्हें 2022 में मुख्यमंत्री बनाया गया था। आपको बता दें, माणिक साहा एक खिलाड़ी भी रहे हैं। त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख भी रहे हैं। माणिक साहा 2020 से 2022 के बीच त्रिपुरा में बीजेपी के प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभाई। चीफ मिनिस्टर बनने से पहले वो राज्यसभा के लिए मनोनीत हुए थे। माणिक सहा की पहचान मृदुभाषी राजनेता की रही है। साहा की छवि के सहारे बीजेपी ने त्रिपुरा में सत्ता विरोधी लहर को पार किया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story