×

सैन्य क्षेत्र में सुरंग मिलने से लोगों में दहशत, पुलिस और मिलिट्री की टीम मौके पर

शाहपुरकंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भारत भूषण ने इसकी जानकारी डीएसपी रविंद्र सिंह को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई। पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस अभी भी जांच के काम में लगी हुई हैं।

Aditya Mishra
Published on: 3 Jan 2021 7:35 AM GMT
सैन्य क्षेत्र में सुरंग मिलने से लोगों में दहशत, पुलिस और मिलिट्री की टीम मौके पर
X
छावनी से सटे गांव गुड़ा निवासी रत्ता राम ने पुलिस को बताया कि उनके बुजुर्ग बताते हैं कि ब्रिटिश शासनकाल में शाहपुरकंडी से एक अंडरग्राउंड नहर बनाई गई थी जो अभी भी है।

पठानकोट: पंजाब के पठानकोट में सेना के इलाके में सुरंग मिलने से लोग हैरान हैं। लोगों को जब सुरंग मिलने के बारें में जानकारी मिली तो अफरा-तफरी मच गई। मौके पर देखने वाले लोगों का तांता लग गया।

फौरन पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल सुरंग की जांच चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला माधोपुर आर्मी कैंप के गुडा कलां इलाके का है। दरअसल हुआ यूं कि

सैर कर रहे एक नौजवान का पैर फिसलकर सुरंग में चला गया। जिसके बाद उसने बाहर निकलकर लोगों को इसकी जानकारी दी। तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

करीब 100 मीटर लंबी इस सुरंग में लोहे की रॉड भी पाई गई है। युवक ने फौरन इस मामले की सूचना शाहपुरकंडी पुलिस को दी।

cannal सैन्य क्षेत्र में सुरंग मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस और मिलिट्री की टीम मौके पर(फोटो:सोशल मीडिया)

पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम जांच में जुटी

शाहपुरकंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भारत भूषण ने इसकी जानकारी डीएसपी रविंद्र सिंह को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई। पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस अभी भी जांच के काम में लगी हुई हैं।

डीएसपी रविंद्र सिंह ने साथ लगते इलाके से जुड़ी जानकारी हासिल की। डीएसपी रविंद्र सिंह के मुताबिक गांववासियों ने बताया कि सुरंग शाहपुरकंडी से बनाई गई अंडरग्रांउड नहर का पार्ट हो सकती है।

लेकिन इस मामले को गंभीरता से जांचा जा रहा है। छावनी से सटे गांव गुड़ा निवासी रत्ता राम ने पुलिस को बताया कि उनके बुजुर्ग बताते हैं कि ब्रिटिश शासनकाल में शाहपुरकंडी से एक अंडरग्राउंड नहर बनाई गई थी जो अभी भी है। यह भी उसी का एक पार्ट हो सकती है।

cannal सैन्य क्षेत्र में सुरंग मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस और मिलिट्री की टीम मौके पर(फोटो:सोशल मीडिया)

मामले को गंभीरता से लिया जा रहा: डीएसपी रविंद्र सिंह

उन्होंने ये भी कहा कि सुरंग सैनिक क्षेत्र से होकर निकलती है इसलिए पुलिस प्रशासन मामले को लेकर बेहद सतर्क है। ये भी बताया जा रहा है कि पुराने समय में इस क्षेत्र से एक अंडरग्राउंड नहर निकाली गई थी।

अंग्रेजों के जमाने की ये नहर बाद में बंद कर दी गई थी। लेकिन यह सुरंग सैनिक क्षेत्र से होकर निकल रही है, यही वजह है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story