×

Mumbai: मुंबई को 26/11 की तरह दहलाने का था प्लान! रायगढ़ संदिग्ध बोट मामले में फडनवीस ने दी बड़ी जानकारी

Mumbai: इतनी बड़ी मात्रा में समुद्र तट से हथियार मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे रायगढ़ जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस भी लोकल लोगों से पूछताछ कर रही है।

Krishna Chaudhary
Published on: 18 Aug 2022 9:43 AM GMT (Updated on: 18 Aug 2022 12:22 PM GMT)
Two boats with AK 47 recovered in Raigad near Mumbai
X

Two boats with AK 47 recovered in Raigad near Mumbai (Image: Social Media)

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के हरिहेश्वर तट पर समुद्र में पुलिस को दो संदिग्ध बोट मिली है। बोट से AK-47, राइफलें और कुछ कारतूस बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक, इन संदिग्ध नावों को पहले स्थानीय लोगों ने देखा औऱ फिर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोट को अपने कस्टडी में ले लिया। इतनी बड़ी मात्रा में समुद्र तट से हथियार मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे रायगढ़ जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस भी लोकल लोगों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। समुद्र के किनारे के सभी इलाकों की नाकेबंदी कर दी गई है। साथ ही एंटी टेरर स्क्वॉड (एटीएस) को भी मौके पर उतार दिया गया है। दरअसल अगले कुछ दिनों में गणपति का उत्सव शुरू हो जाएगा। ऐसे में हथियारों की एक बड़ी खेप का समुद्र तट के किनारे मिलना किसी गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

जहां पर हथियारों से लटी बोट मिली है, वह इलाके मुंबई से करीब 185 किलोमीटर दूर है। ताजा जानकारी के मुताबिक, पुलिस को भारदखोल इलाके में एक लाइफबोट भी मिला है। एटीएस चीफ विनीत अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए किसी आतंकी साजिश की बात से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि नाव किसी अन्य देश आया है या यहीं का है, हथियार भेजने का क्या उद्देश्य था। इनसब बातों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर मिले हथियारों से लदी दो संदिग्ध बोटों को लेकर बड़ी जानकारी दी है। फडनवीस ने बताया कि बोट से प्राप्त कुछ कागजातों से मिली जानकारी के मुताबिक, बोट का नाम लेडी हान है और इसकी मालकिन एक ऑस्ट्रेलियाई महिला हाना लॉन्डर्सगन हैं। उनके पति जेम्स होबर्ट बोट के कप्तान हैं।

मस्कट से यूरोप जा रही थी बोट

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि यह बोट मस्कट से यूरोप जा रही थी। 26 जून 2022 को इसका इंजन खराब हो गया था। इसमें सवार लोगों ने डिस्ट्रेस कॉल किया। कोरियन नेवी ने इन्हें रेस्क्यू किया और फिर ओमान के हवाले कर दिया। हाई टाइड के कारण बोट की टोइंग नहीं हो सकी और यह तैरते हुए श्रीवर्धन के तट पर पहुंच गई। उधर, बोट मिले हथियारों का टेरर एंगल से जांच करने के लिए एनआईए की तीन सदस्यीय टीम दिल्ली से रवाना हो चुकी है।

पहले भी समुद्र के सहारे मुंबई को थर्रा चुके हैं आतंकी

अरब सागर के किनारे बसा मुंबई के एक बड़े व्यापारिक केंद्र के उभरने में इस दरिया का काफी अहम योगदान है। इसका इस्तेमाल व्यापारी के लिए, मछुआरे मछली पकड़ने के लिए और पर्यटक पर्यटन के लिए करते हैं। लेकिन कुछ लोग और संगठन अपनी नापाक हरकतों और इस जगह को लहूलुहान करने के लिए भी इसी दरिया का इस्तेमाल करते हैं। मुंबई में दो बार आतंकी हमले समुद्र के रास्ते हो चुके हैं। साल 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के लिए आरडीएक्स 12 मार्च 1993 को समुद्र के रास्ते ही मुंबई तक लाए गए थे। इसके बाद भारत के अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले 26/11 को अंजाम देने वाले दहशतगर्द भी समुद्र के रास्ते मुंबई में घुसे थे।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story