Delhi: हत्या करने आए दो लोगों को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट, डबल मर्डर से इलाके में दहशत

Delhi News: हत्या करने के इरादे से आए तीन लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले में दो की मौत हो गई।

Network
Newstrack Network
Published on: 22 Jun 2024 3:17 AM GMT
India News
X

Delhi Murder Case (Pic: Social Media)

Delhi Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह डबल मर्डर की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मामला दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का बताया जा रहा है। जहां हत्या के इरादे से आए तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। हमला में तीनों को चाकू से गोदा गया। जिसमें दो की मौत हो गई। तीसरे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले में दिल्ली के थाना अशोक विहार में डबल मर्डर का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

हत्या के इरादे से आए थे युवक

पुलिस की जानकारी के अनुसार दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक अनुज उर्फ इल्ला नाम के युवक की हत्या करने के इरादे से आए थे। मगर उनकी चाल उलटी पड़ गई। मौके पर मौजूद इल्ला के आदमियों ने इन्हीं तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बताया कि वारदात आपसी रंजिश में अंजाम दी गई है। अशोक विहार पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story