×

Building Collapse: दिल्ली के वेलकम में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग, दो मजूदरों की मौत, जांच के लिए पहुंची FSL

Delhi Building Collapse: अधिकारी ने बताया कि हमें एक इमारत ढहने की सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंची। मलबे के नीचे तीन मजदूर दब मिले, जिन्हें निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसमें दो मजदूर की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से घायल है।

Viren Singh
Published on: 21 March 2024 3:27 AM GMT (Updated on: 21 March 2024 6:05 AM GMT)
Delhi Building Collapse
X

Delhi Building Collapse (सोशल मीडिया) 

Delhi Building Collapse: देश की राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली के वेलकम स्थित कबीर नगर में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन दो मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई। इस घटना में लोगों को मौत गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इमारत गिरने की सूचना दिल्ली पुलिस को मिली। तुरंत पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। राहत बचाव का अभियान शुरू किया। मलबे से लोगों को निकालना शुरू किया और अस्पताल पहुंचा, जहां पर डॉक्टर से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। ये भी मृतक श्रमिक हैं। राहत बचाव अभियान सुबह भी जारी है। वहीं, सुबह 11 बजे घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम पहुंची है और जांच शुरू कर दिया है।

नॉर्थ ईस्‍ट डीसीपी का बयान

इस घटना पर नॉर्थ ईस्‍ट डीसीपी जॉय तिर्की ने कहा कि करीब 2 बजे वेकलम के करीब नगर में दो मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने की सूचना मिली। तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर राहत बचाव का अभियान शुरु किया। बिल्डिंग के नीचे तीन मजदूर दबे दिखाई दिए, यहां निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसमें से 2 को डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज जारी है।

मृतक मजदूरों के नाम

उन्होंने बताया कि इन मृतक मजदूरों का नाम अरशद (30) और तौहीद (20) है, जबकि जो घायल हुआ है, उसका नाम रेहान और उसकी उम्र 22 वर्ष है। घटनास्थल पर राहत अभियान अभी भी जारी है। इस मामले में पुलिस अपनी जांच शुरु करेगी, जो भी इस घटना के लिए दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन लिया जाएगा।

एक की हालत गंभीर

स्टेशन अधिकारी ने बताया कि हमें एक इमारत ढहने की सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंची। मलबे के नीचे तीन मजदूर दब मिले, जिन्हें निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसमें दो मजदूर की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रेस्क्यू टीम मौके पर

इमारत देर रात गिरी, इसलिए राहत बचाव अभियान लगे जवानों को कुछ मुश्किलों का सामना है, लेकिन अभियान जारी रहा। सुबह होते ही इसमें तेजी आई। एनडीआरएफ की टीम मलबा हटाने का काम तेजी शुरू किया। टीम घटनास्थल पर मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा हो रही है कि इस घटना में और क्या जानमाल की हानि हुई है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story