×

JNU Hostel Controversy: JNU में 2 छात्र गुटों में जमकर मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस

JNU Hostel Controversy: राजधानी दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के हॉस्टल में दो छात्र गुटों में मारपीट करने का मामला सामने आया है।

Jugul Kishor
Published on: 10 Nov 2022 1:43 PM GMT (Updated on: 10 Nov 2022 2:25 PM GMT)
JNU Hostel Controversy
X

JNU Hostel Controversy (Pic: Social Media)

JNU Hostel Controversy: राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के हॉस्टल में दो छात्र गुटों में मारपीट करने का मामला सामने आया है। जेएनयू के ताप्ती हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का दूसरे हास्टल के छात्रों से विवाद हुआ है। दोनों तरफ से बाहरी लोगों को हॉस्टल में बुलाया गया था, उसके बाद में बवाल काटा गया। मारपीट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी, लेकिन किसी भी तरफ से शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है।

पुलिस के अनुसार हास्टल में किन कारणों से लड़ाई हुई है, अभी इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है। जानकारी सिर्फ इतनी मिल पा रही कि दोनों गुटों की तरफ से बाहरी छात्रों को बुलाया गया था। जिसके बाद में दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट में अभी कितने लोग घायल हुये है इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

दो छात्र गुटों में हुई मारपीट पर जेएनयू प्रशासन की तरफ से भी अभी तक कोई बयान नहीं जारी किया गया है। साथ ही जिन छात्रों के बीच में मारपीट हुई है उनकी पहचान भी उजागर नहीं हो पाई है।

कुछ लड़के हाथ में डंडा लिए घूमते दिखे

इस मारपीट के एक वीडियो सामने आया है जिसमे कुछ लड़के हाथ में डंडा लिए हुए घुतमे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लड़को ने अपने चेहरे को ढका हुआ है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम के वक्त दो स्टूडेंट का किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों ने अपने दोस्तों को बुला लिया। जानकारी के अनुसार दोनों गुटों की झड़प में दो लोगों के घायल होने की सुचना है।

बता दें कि जेएनयू हास्टल में विवाद का पहला मौका नहीं है, पहले भी कई मौकों पर छात्र गुटों के बीच में विवाद होते रहे हैं। कभी नानवेज खाने को छात्र एक दूसरे से भिड़े हैं तो कभी स्कालरशिप को लेकर जेएनयू में बवाल देखने को मिला है। मुद्दे भले ही अलग-अलग रहे हों लेकिन जेएनयू हमेशा चर्चा में बना रहता है। इसी साल अप्रैल महीने में जेएनयू में छात्र संगठन एबीवीपी और लेफ्ट कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प देखने को मिली थी। ये लड़ाई यूनीवर्सिटी के कावेरी हास्टल में हुई थी। इसमें दोनो संगठनों के छात्र घायल हुये थे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story