×

ALERT: कराची से दो संदिग्ध बोट भारत के लिए रवाना, 26/11 जैसे हमले की आशंका

aman
By aman
Published on: 3 Oct 2016 7:49 AM GMT
ALERT: कराची से दो संदिग्ध बोट भारत के लिए रवाना, 26/11 जैसे हमले की आशंका
X

अहमदाबाद: भारतीय सेना की ओर से पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मल्टी एजेंसी सेंटर (एमएसी) ने गुजरात सहित पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्यों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कराची से 2 संदिग्ध नाव भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं जो गुजरात या महाराष्ट्र की तरफ बढ़ रही है।

खुफिया इनपुट की मानें तो इस नाव की लंबाई और चौड़ाई भी बताई गई है। साथ ही इस बात की भी जानकारी दी गई है कि इनमें एक नाव में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गई है जबकि दूसरी नाव बिल्कुल सही हालत में है। फिलहाल ये दोनों नाव पाकिस्तानी समुद्री सीमा में है।

ये भी पढ़ें ...J&K: उरी के बाद बारामुला में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

26/11 जैसे हमले की आशंका

खुफिया एजेंसियों ने साल 2008 में मुंबई में हुए 26/11 हमले की तर्ज पर दूसरे आतंकी हमले की आशंका जताई है। एजेंसियों का कहना है कि पिछले हमले में भी पाकिस्तान से नाव के जरिए ही कुछ आतंकी मुंबई पहुंचे थे। जिसके बाद ताज होटल समेत कई जगहों पर कत्लेआम मचाया गया। इस हमले में करीब 160 लोगों की जान गई थी।

ये भी पढ़ें ...#SurgicalStrike के बाद PAK ने की पहल, कहा- दोनों देश LOC पर कम करें तनाव

रविवार को ही एक बोट पकड़ा था

गौरतलब है कि रविवार को भी गुजरात में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय जल सीमा के पास कोस्ट गार्ड ने एक पाकिस्तानी बोट को हिरासत में लिया था। बोट भारतीय जल सीमा में पाई गई थी। इसमें 9 लोग सवार थे। नाव में पकड़े गए सभी लोग खुद को मछुआरा बता रहे थे। इन सभी को पोरबंदर लाया गया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story