बीजेपी कद्दावर नेता का संदिग्ध हालत में मैडम के साथ वीडियो वायरल, पार्टी ने पद से हटाया

Bjp Leader Video Viral: उदयपुर के बीजेपी नेता नत्थे खां पठान का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमे वो संदिग्ध हालत में महिला के साथ दिखी दे रहे हैं।

Sonali kesarwani
Published on: 13 Sep 2024 9:33 AM GMT
बीजेपी कद्दावर नेता का संदिग्ध हालत में मैडम के साथ वीडियो वायरल, पार्टी ने पद से हटाया
X

source: social media 

Bjp Leader Video Viral: उदयपुर बीजेपी के देहात अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नत्थे खां पठान की एक महिला के साथ वीडियो वायरल हो रही है। जिसमे बीजेपी नेता महिला के साथ संदिग्ध हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वीरा होते ही पार्टी ने तुरंत मामले पर संज्ञान लिया और नेता को उनके पद से हटा दिया। बाद में अपनी सफाई देते हुए नत्थे खां पठान ने कहा कि यह महिला उनकी चौथी पत्नी है। यह उनका व्यक्तिगत जीवन है और वीडियो में हम दोनों सिर्फ बातचीत कर रहे थे।

नेता के मोबाइल से शेयर हुआ वीडियो

पूरे मामले में सफाई देते हुए नत्थे खान ने दावा किया कि उनके मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो को किसी ने ग्रुप में डाल दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो सोमवार रात करीब 10 बजे कुराबड़-बंबोरा क्षेत्र के एक ग्रुप में खान के मोबाइल से ही शेयर किया गया और बाद में ग्रुप के कुछ लोगों ने पठान को इसकी जानकारी दी। महिला के बारे में बात करते हुए नेता ने बताया कि वो महिला उनकी चौथी पत्नी है। उन्होंने चार शादियां की है। छह साल पहले उन्होंने इस महिला से निकाह किया था। नत्थे की दो पत्नियां हिंदू धर्म से जुड़ी हैं। एक पत्नी कुराबड़ में ही रहती है। वहीं, दूसरी उदयपुर शहर में रह रही है।

राजनीति से जुड़ा है नत्थे खान का परिवार

नत्थे खान का परिवार का राजनीति में काफी दबदबा रहा है। नत्थे खान एक कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें 10 साल में तीसरी बार मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। उनके परिवार का भी राजनीति में दबदबा रहा है। उनकी बहू आसमां खान 2015 में कुराबड़ में भाजपा के टिकट पर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीतीं थीं। वहीं, नत्थे खां के भाई नादर खान की पत्नी लीला मीणा एसटी रिजर्व सीट से सरपंच का चुनाव भी लड़ चुकीं हैं।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story