×

UGC NET Admit Card 2023: जारी हुआ यूजीसी नेट फेज फर्स्ट का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2023: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए पंजीकृत कैंडिडेट अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 18 Feb 2023 11:06 AM GMT
UGC NET Admit Card 2023
X

UGC NET Admit Card 2023 (Pic: Newstrack)

UGC NET Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिसंबर 2022 सत्र के पहले चरण के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए पंजीकरण किया है, वे अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। पहले चरण में एनटीए 21 फरवरी से 24 फरवरी, 2023 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 57 विषयों की परीक्षा आयोजित करेगा। एग्जाम सिटी स्लिप और परीक्षा की तिथि परीक्षण एजेंसी द्वारा पहले ही घोषित की जा चुकी है।

उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर केवल 'आवेदन संख्या' और 'जन्म तिथि' का उपयोग करके अपना यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और उसमें दिए गए निर्देशों को पढ़ने की भी सलाह दी है।

Direct link for UGC NET 2023 Admit Card

UGC NET Hall Ticket 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • Step 1. कैंडिडेट सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • Step 2. होमपेज पर उपलब्ध 'Candidate Activity' पर जाएं।
  • Step 3. अब "Release of Admit Card for UGC NET December 2022-Phase-I" लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 4. फिर एक नया पेज खुलेगा, इसमें अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • Step 5. आपका यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • Step 6. भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक प्रति डाउनलोड करे और अपने पास रख लें।

एग्जाम में शामिल नहीं होंगे ये कैंडिडेट

एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार परीक्षा विवरण भी जारी किया है। UGC NET Dec 2022 का चरण -1 21 फरवरी से 24 फरवरी, 2023 तक दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा की तिथि पर यूजीसी नेट प्रवेश पत्र की एक प्रति और एक पासपोर्ट साइज की फोटो ले जाना जरूरी हैं। किसी भी उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story