×

UGC NET December Exam 2022: जल्द जारी होगा यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप, इस डेट से होगा एग्जाम

UGC NET December Exam 2022: एग्जाम सिटी की जानकारी UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूचना फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में उपलब्ध होगी।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 3 Feb 2023 11:18 AM GMT
UGC NET December Exam 2022
X

UGC NET December Exam 2022 (Social Media)

UGC NET December Exam 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द यूजीसी नेट (UGC NET) दिसंबर 2022 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी लिंक एक्टिव करेगी। एग्जाम सिटी की जानकारी UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूचना फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में उपलब्ध होगी। आपको बता दे यूजीसी ने आवेदन करने के लिए रजिस्टेशन डेट 23 जनवरी, 2023 तक बढ़ाई थी। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2023 थी। जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी, 2023 तक थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों के माध्यम से परीक्षा शहरों की जांच कर सकते हैं।

UGC NET December Exam 2022 के लिए ऐसे देखें एग्जाम सिटी

  • उम्मीदवार सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एग्जाम सिटी इंटिमेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परीक्षा शहर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परीक्षा शहर की जाँच करे और उसी पेज को डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इस डेट से शुरू होगा एग्जाम

UGC NET दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड अगले सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है और पेपर 1 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक जबकि पेपर 2 दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story