×

बड़ी खबर: भारत 3 महीने में चीन को पीछे छोड़ देगा, यहां जाने ऐसा क्यों होगा ?

India China Population: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत अगले तीन महीनों में चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 12 Jan 2023 3:27 PM GMT
India China Population
X

India China Population (photo: social media )

India China Population: भारत 3 महीने में चीन को पीछे छोड़ कर दुनिया में नम्बर वन बन जायेगा। लेकिन ये बादशाहत जनसंख्या के मामले में होने वाली है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत अगले तीन महीनों में चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत के अप्रैल तक समग्र आबादी के मामले में चीन से आगे निकल जाने की उम्मीद है और 2050 तक भारत में लगभग 1.7 अरब लोग होंगे, जबकि चीन की अनुमानित आबादी 1.31 अरब होगी।

चीन 8 फीसदी घटा

यदि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट की भविष्यवाणियां सच होती हैं, तो 2050 में चीन की जनसंख्या आज की तुलना में 8 फीसदी कम होगी। द इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा चीन के सख्त परिवार नियोजन नियमों के कारण है जिसने जन्म दर में गिरावट में योगदान दिया है।

कामकाजी आबादी

अब और 2050 के बीच 15 से 64 साल की कामकाजी ग्लोबल जनसंख्या में भारत का छठवां हिस्सा होने की उम्मीद है। भारत में 1.41 बिलियन लोगों में प्रति चार में एक व्यक्ति 15 वर्ष से कम आयु का है और लगभग आधी आबादी 25 वर्ष से कम की है। इसके विपरीत, चीन के 1.45 बिलियन लोगों में से केवल एक चौथाई 25 वर्ष से कम उम्र के हैं।

रटगर्स यूनिवर्सिटी में दक्षिण एशियाई इतिहास की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ऑड्रे ट्रस्चके ने कहा है कि - ज्यादातर लोग सोचते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था भविष्य में जो हो सकती है, उसका अभी भी एक अंश है, जिसका मतलब है कि इसमें बहुत संभावनाएं हैं। 1950 के बाद से दुनिया की अनुमानित 35 फीसदी जनसंख्या वृद्धि के लिए भारत और चीन जिम्मेदार हैं।

चीन में आबादी कंट्रोल

चीन के कुछ क्षेत्रों ने जनसंख्या में गिरावट को रोकने का प्रयास किया है, जो कि अपेक्षा से कहीं अधिक तेजी से हो रही है। इन क्षेत्रों में दंपतियों को बच्चे पैदा करने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन दिया जा रहा है। गवेकल ड्रैगनोमिक्स के डिप्टी चाइना रिसर्च डायरेक्टर क्रिस्टोफर बेडडोर ने कहा है कि जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए किए गए उपाय बहुत कम और बहुत देर से किए गए हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story