TRENDING TAGS :
Union Budget 2025: भाजपा सत्ता में बिहार को सब कुछ बंगाल को कुछ नहीं, अभिषेक बनर्जी समेत विपक्ष नेताओं का रिएक्शन
Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट पेश के करने के बाद विपक्ष के नेताओं के रिएक्शन शुरू हो गए। वहीं टीमएसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बजट में पश्चिम बंगाल के लिए कुछ न मिलने पर आलोचना की।
Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में यूनियन बजट 2025 पेश किया। इस पर पक्ष और विपक्ष के तमाम नेतओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। हम विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया पर एक नजर डालेंगे। आइये जानते हैं किसने क्या कहा।
भाजपा सत्ता में है बंगाल को कुछ नहीं
बजट पर पर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बजट में आम आदमी के लिए कुछ नहीं है। जैसा कि आप जानते हैं कि इस साल बिहार में चुनाव हैं, इसलिए उसे ध्यान में रखते हुए बिहार के लिए बजट पेश किया गया है। बिहार को सब कुछ दिया गया है। जुलाई 2024 में जब बजट पेश किया गया था, तब आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए सब कुछ किया गया था। पिछले 10 सालों से भाजपा सत्ता में है बंगाल को कुछ नहीं मिला, यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।
भूपेश बघेल ने क्या कहा
केंद्रीय बजट 2025 पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग, गरीबों , किसानों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। इसमें आधारभूत संरचना के लिए कुछ भी नहीं है जिससे लोगों को रोजगार मिले।
देश को डुबोने वाला बजट
कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्रीय बजट पर कहा कि इसमें किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश का नाम तक नहीं लिया। किसानों के लिए कुछ भी नहीं। किसान धरने पर बैठे हैं, उनकी बात, MSP की बात नहीं हुई। यह देश को डूबोने वाला बजट है।
पिछले प्रस्ताव का क्या हुआ
कांग्रेस सासंद कार्ति चिदंबरम ने केंद्रीय बजट पर कहा कि हमें कोई भी विवरण देने से पहले बजट को देखना होगा। क्योंकि शैतान हमेशा विवरण में छिपा होता है। नए प्रस्तावों की भरमार है, लेकिन यह भी देखना होगा कि पिछले बजट में जो प्रस्ताव घोषित किए गए थे उनका क्या हुआ?
MNREGA- MSP पर कोई बात नहीं
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने केंद्रीय बजट पर कहा कि हमारे किसानों को MSP नहीं दिया गया जो वो चाहते थे। वे परमाणु ऊर्जा की बात करते थे लेकिन हमारे हरियाणा में परमाणु संयंत्र है लेकिन उस पर कुछ नहीं हो रहा है। कई मुद्दे हैं, गरीबों के लिए आवास, MNREGA पर कोई बात नहीं हुई। अभी बिहार और दिल्ली में चुनाव हैं तो उसी के लिए यह है, किसी और को कुछ नहीं दिया गया। हरियाणा को कुछ नहीं दिया गया।
मध्यम वर्ग की सबसे बड़ी जीत
शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने यूनियन बजट 20250 पर कहा कि मैं कहूंगी कि यह मध्यम वर्ग की सबसे बड़ी जीत है, यह 240 सीटें पर आने की जीत है। पिछले 10 सालों से मध्यम वर्ग की मांग रही है कि हम अपनी सैलरी से ज़्यादा टैक्स देते हैं। आज आखिरकार उनकी मांगें सुनी गई हैं। इसलिए मैं इसका स्वागत करती हूं। बिहार के लोग सोच रहे होंगे कि अगर बिहार में हर साल चुनाव होते तो बेहतर होता। बिहार में चुनाव आ रहे हैं, यह दो तरह से पता चलता है जब ध्रुवीकरण शुरू होता है और जब आम आदमी के लिए बजट घोषित होता है।
इस बजट से कुछ नहीं होने वाला
बजट 2025 पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में चुनाव है इसलिए सपना बेचने का काम जरूर हो रहा है। लेकिन आज किसानों,मजदूरों, गरीबों, छात्रों का जो हालत है, जो महंगाई के मार से पीस रहे हैं उनके लिए तो कुछ नहीं है। इस बजट से कुछ नहीं होने वाला है।