दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में इतने फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी

DA Hike: आज कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया गया है।

Sonali kesarwani
Published on: 16 Oct 2024 8:12 AM GMT (Updated on: 16 Oct 2024 8:31 AM GMT)
DA Hike
X

DA Hike (social media) 

DA Hike: आज केंद्र की कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया गया। इस केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी की उम्मीद पिछली बैठक से ही था जब 9 अक्टूबर को हुई थी लेकिन तब सरकार की तरफ से इसकी कोई घोषणा नहीं की गई थी लेकिन आज सरकार ने कर्मचारियों के DA में बढ़ोत्तरी करके उन्हें खुश कर दिया।

50 से बढ़कर 53 प्रतिशत हुआ DA

आज हुए कर्मचारियों के DA में बढ़ोत्तरी से महंगाई भत्ते से 53% की बढ़ोतरी हो गई है। बैठक से पहले, कर्मचारी यूनियन ने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत दोनों में कम से कम 3% की बढ़ोतरी का अनुमान जताया था। अब इस ऐलान से करीब एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। मौजूदा समय में DA बेसिक पे का 50% है, इसमें आखिरी बार मार्च 2024 में 4% की बढ़ोतरी की गई थी। इस बार 3% बढ़ोतरी के बाद अब ये 53% हो गई है।

कितना बढ़ेगा कर्मचारियों का पैसा

आज दिवाली तोहफे के तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 3 फ़ीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। अगर बात करें महंगाई भत्ते में 3 फीसदी के इजाफे के बाद कर्मचारियों के सैलरी में बढ़ोत्तरी की तो अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 55,200 रुपये है, तो फिलहाल 50% पर उनका महंगाई भत्ता 27,600 रुपये है। वहीं अगर डीए 53 फीसदी हो जाता है तो उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 29,256 रुपये हो जाएगा। यानी कर्मचारियों के वेतन में कुल 1,656 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी। आपको बता दें कि इससे पहले 24 मार्च 2024 को केंद्रीय कर्मचारियों को 4% DA बढ़ोत्तरी का तोहफा दिया गया था। इस हिसाब से एक साल में दो बार कर्मचारियों के DA में बढ़ोत्तरी की गई है।


Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story