×

Monsoon Session: स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में बताया- 'मंकीपॉक्स कोई नई बीमारी नहीं, 1970 से है मौजूद'

Monsoon Session: डॉ. मनसुख मंडाविया ने संसद में कहा कि,यह बीमारी नई नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा, 'हमने कोरोना वायरस से मिली सीख को लागू किया है। इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है।

aman
Written By aman
Published on: 2 Aug 2022 12:23 PM GMT (Updated on: 2 Aug 2022 12:29 PM GMT)
union health minister mansukh mandaviya says monkeypox is not a new disease present since 1970
X

Dr Mansukh Mandaviya (Social Media)

Union Health Minister on Monkeypox : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया (Dr. Mansukh Mandaviya) ने मंगलवार (02 अगस्त 2022) को संसद में बताया कि मंकीपॉक्स (Monkeypox) कोई नई बीमारी नहीं है। इसलिए ज्यादा डरने या भयभीत होने की जरूरत नहीं है। डॉ. मंडाविया ने सदन को बताया कि अफ्रीकी देशों (African Countries) में यह बीमारी वर्ष 1970 से मौजूद है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया (Union Health Minister Dr Mansukh Mandaviya) ने ये जानकारी संसद में विपक्ष की चिंताओं को दूर करते हुए तथा सरकार का पक्ष रखते हुए दी। आपको बता दें कि, मंगलवार को देश में मंकीपॉक्स का 8वां मामला सामने आया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक नाइजीरियन व्यक्ति को मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया। जिसके बाद विपक्षी सांसद चिंतित दिखे। स्वास्थ्य मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि भारत हर वो कदम उठा रहा है जो आवश्यक है।

मंडाविया बोले- यह 'नई नहीं है'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया (Dr Mansukh Mandaviya) ने आज पार्लियामेंट में कहा कि, 'यह (मंकीपॉक्स) बीमारी 'नई नहीं है'। उन्होंने आगे कहा, कि 'हम कोरोना वायरस (Corona Virus) और उससे मिली सीख को लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कि इस वायरस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।'

वर्ष 1970 से दुनिया भर में कई केस

डॉ. मनसुख मंडाविया ने आगे कहा, कि 'मंकीपॉक्स भारत सहित दुनिया के लिए कोई 'नई बीमारी' नहीं है। साल 1970 के बाद से दुनियाभर में जिनमें अफ्रीका में इसके कई सारे मामले देखे गए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस पर खास ध्यान दिया है। जिसके बाद भारत में भी निगरानी शुरू हो गई।'

भारत ने पहले ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने आज राज्यसभा (Rajya Sabha) को बताया, कि 'जब दुनिया में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने लगे, तो भारत ने पहले ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी। केरल (Kerala) में जब मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था, तभी से हमने सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए। हमने वैश्विक स्तर पर सरकारों को पत्र भी लिखे। साथ ही कहा, कि यात्रियों की स्क्रीनिंग रिपोर्ट भी हमें भेजी जाए।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story