TRENDING TAGS :
Ram Mandir: अमित शाह बोले-550 सालों के बुरे दौर के बाद भगवान राम वापस घर लौटेंगे, यह देश के लिए गर्व की बात
Ram Mandir: कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी नीति समस्याओं से ध्यान भटकाने और सत्ता का आनंद लेने की है, जिसके कारण क्षेत्र में हजारों लोगों की मौत हुई, खासकर बोडोलैंड में।
Amit Shah (photo: social media )
Ram Mandir: अयोध्या में चल रहे रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान राम 550 साल के बुरे दौर बाद घर लौटेंगे। यह भारत के लिए गर्व की बात है। असम में शनिवार यानी 20 जनवरी को अमित शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूर्वोत्तर में शांति और विकास लाने का अभियान सफल रहा है।
अमित शाह ने यहां ऑल बाथौ महासभा के 13वें त्रिवार्षिक सम्मेलन में पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी नीति समस्याओं से ध्यान भटकाने और सत्ता का आनंद लेने की है, जिसके कारण क्षेत्र में हजारों लोगों की मौत हुई, खासकर बोडोलैंड में।
Next Story