×

Kiren Rijiju: अब रिजिजू ने बोला बड़ा हमला, विदेशियों को राहुल गांधी के पप्पू होने की जानकारी नहीं

Kiren Rijiju: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को देश की एकता के लिए बड़ा खतरा बताया है।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 9 March 2023 8:01 AM GMT (Updated on: 9 March 2023 8:01 AM GMT)
Union Minister Kiren Rijiju and MP Rahul Gandhi
X

Union Minister Kiren Rijiju and MP Rahul Gandhi (Pic: Social Media)

Kiren Rijiju: विदेशी धरती से मोदी सरकार, भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधने के बाद राहुल गांधी भी भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा ने भी राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को देश की एकता के लिए बड़ा खतरा बताया है।

राहुल गांधी की ओर से विदेश की धरती से मोदी सरकार पर हमला किए जाने के बाद रिजजू ने तंज कसते हुए कहा कि भारत के लोगों को तो राहुल गांधी के पप्पू होने की जानकारी है मगर विदेश के लोग यह बात नहीं जानते कि राहुल गांधी वास्तव में पप्पू हैं।

ब्रिटेन में संघ और भाजपा पर साधा था निशाना

दरअसल अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कई आयोजनों में हिस्सा लेते हुए मोदी सरकार और भाजपा पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संसद में विपक्षी दलों से जुड़े सांसदों को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है। विपक्षी सांसद चीनी घुसपैठ तक का मुद्दा नहीं उठा पाते। उन्होंने कहा कि मैं कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में अपनी बात रख सकता हूं मगर भारतीय विश्वविद्यालयों में मुझे बोलने का हक नहीं है। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान संघ पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने संघ की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से कर डाली थी।

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा

राहुल गांधी के इन बयानों पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया जताई गई है। अब केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने भी इस मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरा है। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह है कि राहुल गांधी देश की एकता के लिए खतरा बन चुके हैं। वे भारत को बांटने की कोशिश में जुटे हुए हैं और इसके लिए लोगों को उकसा रहे हैं। विदेशी जमीन पर देश के खिलाफ बयानों के मामले में कांग्रेसी राजकुमार सारी हदों को पार कर चुके हैं।

विदेशियों को नहीं पता कि राहुल गांधी पप्पू हैं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के लोगों को राहुल गांधी की वास्तविकता की जानकारी है। देश के लोग इस बात को भलीभांति जानते हैं कि राहुल गांधी वास्तव में पप्पू हैं मगर विदेश के लोगों को राहुल गांधी की यह सच्चाई नहीं पता है। विदेश के लोग नहीं जानते कि राहुल गांधी पप्पू हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा मूर्खतापूर्ण बयान देते रहते हैं और उनके ऐसे बयानों पर प्रतिक्रिया देना कोई जरूरी नहीं है मगर उनके भारत विरोधी बयानों का भारत विरोधी ताकतों की ओर से दुरुपयोग किया जाता है। इसलिए उनके बयानों की सच्चाई बताना जरूरी है।

रिजिजू ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की। उनकी ओर से किए गए दो ट्वीट में राहुल गांधी के कार्यक्रमों का वीडियो भी था। पहले वीडियो में कांग्रेस के एक बुजुर्ग शुभचिंतक राहुल गांधी को सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें राहुल गांधी स्टेज पर बैठे हुए हैं और उनके सामने बैठे हुए एक बुजुर्ग इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए राहुल गांधी को कुछ समझा रहे हैं। राहुल गांधी के इन बयानों को लेकर भाजपा के अन्य नेता भी पहले ही निशाना साध चुके हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story