×

Nitin Gadkari Threat Call: नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, सुबह से 3 बार आ चुका है फोन

Nitin Gadkari Threat Call: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। उनके नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर सुबह से 3 बार धमकी वाला फोन आया है।

aman
Written By aman
Published on: 14 Jan 2023 9:39 AM GMT (Updated on: 14 Jan 2023 9:39 AM GMT)
Nitin Gadkari Threat Call:
X

Nitin Gadkari (Social Media)

Nitin Gadkari Threat Call: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को जान से मारने की धमकी मिली है। फोन पर उन्हें ये धमकी दी गई है। बताया जा रहा है, शनिवार (14 जनवरी) की सुबह से तीन बार नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी वाले फोन आ चुके हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बता दें कि, धमकी भरा फोन नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में आया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस जनसंपर्क कार्यालय भी पहुंची।

गौरतलब है कि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की गिनती मोदी सरकार के बेहतर काम करने वाले मंत्रियों में से होती है। नितिन गडकरी सामाजिक कार्यों और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। नितिन गडकरी को धमकी मिलने के बाद से हड़कंप मचा है। पुलिस धमकी भरे कॉल करने वाले की तलाश में जुटी है।

पुलिस फोन करने वाले की तलाश में जुटी

महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन पर जान से मारने धमकी मिली है। शनिवार सुबह से दोपहर तक 3 बार धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। खबर मिलने के बाद पुलिस टीम उनके नागपुर स्थित कार्यालय पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल करने वाले की लोकेशन तलाश रही है। पुलिस का कहना है दोषियों को जल्द से जल्द से पकड़ लिया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गडकरी अभी नागपुर में है हैं

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने वाली धमकी भरा फोन कॉल तीन बार आ चुका है। पहला फोन सुबह 11:29 बजे, दूसरी बार 11:35 बजे और तीसरी बार दोपहर 12:32 बजे आया था। फिलहाल नागपुर पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नितिन गडकरी के जनसम्पर्क ऑफिस पहुंचे। पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार, नितिन गडकरी इस वक्त नागपुर में ही हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story