×

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने पिथौरागढ़ में एक दिन का किया दौरा

केंद्रीय सूचना प्रसारण, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार 23 फरवरी को पिथौरागढ़ के एक दिन दौरे पर पहुंची। यहां देव सिंह मैदान में चल रहे सीमांत बसंतोत्सव में दीप प्रज्ज्वलित कर वे कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। उनके साथ सांसद अजय टम्टा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

priyankajoshi
Published on: 23 Feb 2018 1:55 PM GMT
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने पिथौरागढ़ में एक दिन का किया दौरा
X

देहरादून: केंद्रीय सूचना प्रसारण, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार 23 फरवरी को पिथौरागढ़ के एक दिन दौरे पर पहुंची। यहां देव सिंह मैदान में चल रहे सीमांत बसंतोत्सव में दीप प्रज्ज्वलित कर वे कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। उनके साथ सांसद अजय टम्टा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाया। उन्होंने इस अभियान के तहत एक ऑडियो-वीडियो सीडी लॉन्च किया। जिसमें बेटियों की कामयाबी की उड़ान से जुड़े गीत हैं। उन्होंने लोगों को बेटियों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने को कहा। पिथौरागढ़ लिंगानुपात के मामले में बेहद पिछड़े जिलों में शामिल हो गया था। लेकिन पिछले एक वर्ष में जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए जागरुकता कार्यक्रमों के बाद स्थिति में सुधार हुआ है।

पिछले वर्ष जन्म के समय बेटियों के पैदा होने का अनुपात प्रति हजार बालकों पर 813 था, जो इस वर्ष बढ़कर 931 पहुंच गया है। इस मौके पर स्मृति ईरानी ने कहा कि उनकी सरकार की योजनाएं आम लोगों और गरीब तबकों के लिए हैं। उनक सरकार में सामाजिक समरसता बढ़ी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश का पीएम लाल किले से देश में 6 करोड़ शौचालयों के निर्माण 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम का उद्घोष करते हैं। उज्ज्वला गैस योजना से देश में 3 करोड़ 30 लाख गरीब महिलाओं को गैस संयोजन मिल चुके है। पीएम के अनुरोध पर एक करोड़ लोगों ने सब्सिडी त्याग दी। यह समरसता का आर्थिक पहलू है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी पिथौरागढ़ में एफएम केंद्र का उद्घाटन किया।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story