×

लड़कों ने सरेआम किया कुछ ऐसा, भड़कीं लड़की ने जमकर कर दी धुनाई

Charu Khare
Published on: 28 Feb 2018 12:12 PM IST
लड़कों ने सरेआम किया कुछ ऐसा, भड़कीं लड़की ने जमकर कर दी धुनाई
X

नई दिल्ली। अक्सर भीड़भाड़ का माहौल देख कुछ सिरफिरे लड़के लड़कियों के साथ बदतमीजी करने की हिम्मत जुटा लेते है और पीड़िता 'कुछ कहेगी नहीं' ये सोच उन्हें छेड़छाड़ करने तक की राह पर पहुंचा देती है। लेकिन पश्चिमी दिल्ली के करोलबाग स्थित गफ्फार मार्केट में एक लड़की ने ऐसे लड़कों को मुहंतोड़ जवाब दिया है। साथ ही साथ लड़कियों को बिना डरे गलत के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा भी दी है।

DU की स्टूडेंट पर मनचले ने किए कमेंट तो लड़की ने कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

दरअसल, करोलबाग के गफ्फार मार्केट में कुछ लड़कों ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद भी जब उन शोहदों का मन नहीं भरा तो लड़की पर गंदी फब्तियां कसना शुरू कर दिया। पहले तो लड़की शांत रही लेकिन फिर शोहदों की बढ़ती बदतमीजियां देख वह बौखला उठी और छेड़छाड़ कर रहे लड़कों की पिटाई कर थप्पड़ जड़ दिए।

इसके बाद भी लड़की का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह उन शोहदों को खींचते हुए पुलिस स्टेशन ले गई और मामला दर्ज करवाया। घटना 25 फरवरी की बताई जा रही है। जब लड़की अपने दोस्त के साथ गफ्फार मार्केट से निकल रही थी तो 5 लड़कों का ग्रुप छेड़छाड़ करने लगा था।

DU की स्टूडेंट पर मनचले ने किए कमेंट तो लड़की ने कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

इस पूरी घटना के दौरान वहाँ काफी भीड़ जमा हो गई फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मनीष और अभिषेक नाम के दो लड़को को अरेस्ट कर लिया है, जो हरियाणा के चखरी ददरी के बताए जा रहे हैं।



Charu Khare

Charu Khare

Next Story