×

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: Unlock-4 में मिली इतनी छूट, खुला ये सब..

अनलॉक- 4 की गाइडलाइन शनिवार को केंद्र सरकार ने जारी कर दी है। कोरोना संकट के बीच लागू कई प्रतिबन्ध और ठप्प सेवाओं की बहाली का इंतज़ार कर रहे लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है।

Shivani
Published on: 29 Aug 2020 3:21 PM GMT
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: Unlock-4 में मिली इतनी छूट, खुला ये सब..
X
अनलॉक- 4 की गाइडलाइन शनिवार को केंद्र सरकार ने जारी कर दी है। कोरोना संकट के बीच लागू कई प्रतिबन्ध और ठप्प सेवाओं की बहाली का इंतज़ार कर रहे लोगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है।

नई दिल्ली: अनलॉक- 4 की गाइडलाइन शनिवार को केंद्र सरकार ने जारी कर दी है। कोरोना संकट के बीच लागू कई प्रतिबन्ध और ठप्प सेवाओं की बहाली का इंतज़ार कर रहे लोगों को सरकार ने गाइडलाइन में बड़ी राहत दी है। अनलॉक 4 में सबसे अहम है कि मेट्रो सेवाओं के परिचालन की अनुमति दे दी गयी है। हालंकि स्कूलप कॉलेज 30 सितंबर तक फ़िलहाल बंद रहेंगे। गाइडलाइन जारी करने से पहले केंद्र ने राज्यों और केंद्र शाषित प्रदेशों से बात कर इस बारे में फैसला लिया।

अनलॉक 4 में इन सेवाओं से हटा प्रतिबंध:

7 सितंबर से देशभर में मेट्रो चलेगी। हालाँकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। कुछ नियम कायदे होंगे, जैसे मेट्रो कोच में सीमित यात्री ही सफर कर सकेंगे।मास्क लगाना अनिवार्य होगा। यानी शर्तों के साथ मेट्रो चलाने की अनुमति केंद्र सरकार ने राज्यों को दी है।

Delhi Metro timing will change after Service resume in unlock 4

21 सितंबर के बाद से रैली करने की अनुमति:

चुनावी मौसम में अब रैलियों को भी सरकार ने अनुमति दे दी है। 21 सितंबर के बाद रैली की जा सकेगी। हालाँकि रैली को लेकर भी कुछ नियम होंगे। इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रैली हो सकेगी। वहीं किसी भी रैली में केवल 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति मिलेगी। 100 से ज्यादा लोग रैली में नहीं जुट सकेंगे

ये भी पढ़ेंः Coca-Cola देगा झटका: किया बड़ा एलान, होगी हजारों कर्मचारियों की छंटनी

धार्मिक आयोजन की अनुमति:

कोरोना संकट के बीच लॉक डाउन के बाद से बंद धार्मिक आयोजनों को अब दोबारा आयोजित करने की छूट दे दी गयी है। 21 सितंबर के बाद से धार्मिक आयोजनों में ढील दी गयी है। हालंकि किसी भी धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के ही शमिल होने की अनुमति रहेगी।

Ganesh Visarjan 2020

सामाजिक, अकादमिक, खेलों से जुड़ी, मनोरंजन से जुड़ी, सांस्कृतिक और धार्मिक सभाओं की अनुमति 21 सितंबर से होगी। इसमें सिर्फ 100 लोगों तक की उपस्थिति को छूट मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः सरकार ने सरकारी कर्मचारियों पर लिया बड़ा फैसला, जानते ही खुशी से झूम उठेंगे आप

जारी रहेगा ये प्रतिबंध:

हिलहाल स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। शिक्षक छात्रों को ऑनलाइन क्लास देंगे। इसके लिए राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में 50% तक शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ को स्कूलों में बुला लिया गया है। ताकि वे ऑनलाइन शिक्षा/ टेली-काउंसलिंग से जुड़े कार्यों को कर सकें।

स्कूल और कॉलेज अभी बंद रहेंगे

moharram

इसके अलावा अभी सिनेमा हॉल,स्वीमिंग पूल को भी बंद ही रखा जायेगा। हालाँकि ओपन थियेटर पर प्रतिबंध 21 सितंबर से हट जाएगा।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story