×

साक्षी महाराज का नया विवादित बयान, 6 दिसंबर को करेंगे अयोध्या में ऐसा काम

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज अपने बयान के कारण हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से दिवाली पर साक्षी महाराज ने एक नया बयान दिया है। उन्नाव में उन्होंने शनिवार को कहा कि -अयोध्या में राम मंदिर 6 दिसंबर से बनना शुरू होगा।

suman
Published on: 27 Oct 2019 5:09 AM GMT
साक्षी महाराज का नया विवादित बयान, 6 दिसंबर को करेंगे अयोध्या में ऐसा काम
X

जयपुर: उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज अपने बयान के कारण हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से दिवाली पर साक्षी महाराज ने एक नया बयान दिया है। उन्नाव में उन्होंने शनिवार को कहा कि -अयोध्या में राम मंदिर 6 दिसंबर से बनना शुरू होगा। साक्षी महाराज ने सुप्रीम कोर्ट के जजों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जजों ने दोनों पक्षों को बहुत ही गंभीरता से सुना।अब 6 दिसंबर से राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।

भारत में बड़ा हमला! घुसपैठ की फिराक में आतंकी, दिवाली पर अलर्ट जारी

साक्षी महाराज ने कहा-मोदी कार्यकाल में हिंदू और मुसलमान मिलकर अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण करेंगे। ये अंतरात्मा की आवाज कहती है। साक्षी महाराज ने कहा-धारा 370, 35 ए प्रधानमंत्री मोदी ने खत्म किया है, उसी प्रकार यह भी एक मील का पत्थर होने वाला है।

suman

suman

Next Story