×

'तीरा' से पहले इन लोगों के इलाज के लिए भी सोशल मीडिया से जुटाया गया था धन

पूर्व भारतीय मुक्केबाज डिंको सिंह को लीवर कैंसर होने पर डॉक्टरों ने इलाज में लाखों का खर्च बताया था। ये बात जब बॉक्सर विजेंदर सिंह और मनोज कुमार को पता चलीं तो दोनों ही उनके इलाज में मदद के लिए आगे आये थे।

Aditya Mishra
Published on: 11 Feb 2021 2:21 PM GMT
तीरा से पहले इन लोगों के इलाज के लिए भी सोशल मीडिया से जुटाया गया था धन
X
ऐक्ट्रेस पूजा भट्ट ने फराज के लिए सोशल मीडिया के जरिये आर्थिक सहायता की मांग की थी, जिसके बाद सलमान खान ने उनके सारे बिल भर दिए थे।

नई दिल्ली: मुंबई के एक अस्पताल में जिदंगी की जंग लड़ रही पांच महीने की प्यारी बच्ची तीरा कामत को बड़ी मदद मिली है। बच्ची के पैरेंट्स ने फंड जुटाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। जिससे 16 करोड़ का इंतजाम हो गया।

इस इंजेक्शन को लाने के लिए करीब 6 करोड़ रुपए टैक्स अलग से चुकाना होता है, कुल मिलाकर इंजेक्शन पर 22 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है।

तीरा के पैरंट्स की अपील पर महाराष्ट्रु के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी थी।

फडणवीस ने केंद्र से इम्पोरर्ट ड्यूटी और जीएसटी माफ करने को कहा। केंद्र ने यह दरख्वारस्त मान ली और करीब छह करोड़ रुपये का टैक्सस माफ कर दिया। फडणवीस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर शुक्रिया अदा किया है।

ये कोई पहला मामला नहीं है। बल्कि इसके पहले भी तीरा कामत की तरफ कई अन्य लोगों के इलाज के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से धन जुटाया जा चुका था।

लेकिन तीरा के केस में इलाज की रकम बाकी केस से ज्यादा है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि इसके पहले कब और किन लोगों के इलाज के लिए सोशल मीडिया पर कैम्पेन चलाकर धन जुटाया गया था।

बर्थडे स्पेशल: हमारे ऐब ने बेऐब कर दिया हमको- महान शायर जौन एलिया

TIRA

भोपाल गैस पीड़ितों के हक के लिए लड़ाई लड़ने वाले अब्दुल जब्बार

भोपाल गैस पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले अब्दुल जब्बार को लंग फाइब्रोसिस की बीमारी थी। उन्हें डायबिटीज के साथ पैर में गैंग्रीन भी हो गया था।

2019 में उनके इलाज के लिए सोशल मीडिया पर उनके दोस्तों ने कैम्पेन चलाया था और धन जुटाया था। उन्होंने बिना सरकारी मदद के अपने दोस्त का इलाज कराया था लेकिन अब्दुल जब्बार को बचाया नहीं जा सका। बाद में उसी साल उनका निधन हो गया था।

पुण्यतिथि स्पेशल: शानदार सूट में आंखों से डराने वाले विलेन केएन सिंह

Jabbar Singh 'तीरा' से पहले इन लोगों के इलाज के लिए भी सोशल मीडिया से जुटाया गया था धन(फोटो:सोशल मीडिया)

मुक्केबाज डिंको सिंह

एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विनर पूर्व भारतीय मुक्केबाज डिंको सिंह को लीवर कैंसर होने पर डॉक्टरों ने इलाज में लाखों का खर्च बताया था। ये बात जब बॉक्सर विजेंदर सिंह और मनोज कुमार को पता चलीं तो दोनों ही उनके इलाज में मदद के लिए आगे आये थे।

Dinko Singh 'तीरा' से पहले इन लोगों के इलाज के लिए भी सोशल मीडिया से जुटाया गया था धन(फोटो:सोशल मीडिया)

उन्होंने कुछ साथियों के साथ मिलकर इलाज की रकम जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर कैम्पेन चलाया था। उन्होंने वॉट्सऐप ग्रुप भी बनाया था। उन्होंने एक लाख रुपये एकत्र करके सीधे डिंको के खाते में भेजे थे। कई अन्य लोगों ने इलाज में मदद की थी।

एक्टर फराज खान

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मेहंदी' में काम कर चुके उनके को स्टार फराज खान आज भले ही इस दुनिया में नहीं है। लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके इलाज में मदद के लिए सोशल मीडिया पर कैम्पेन चलाया गया था। ऐक्ट्रेस पूजा भट्ट ने फराज के लिए सोशल मीडिया के जरिये आर्थिक सहायता की मांग की थी, जिसके बाद सलमान खान ने उनके सारे बिल भर दिए थे।

इस बात की जानकारी अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने दी थी। फराज काफी वक्त से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। वह 46 साल के थे और बेंगलुरु के एक अस्पताल में लंबे समय से भर्ती थे।

फराज खान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके इलाज के लिए उनके परिवार ने एक फंड- रेजर वेबसाइट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी।

Fraj 'तीरा' से पहले इन लोगों के इलाज के लिए भी सोशल मीडिया से जुटाया गया था धन(फोटो:सोशल मीडिया)

बर्थ डे स्पेशल: जानिए, कसाब को जिंदा पकड़वाने वाले ‘करकरे’ की अनसुनी दास्तान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story