TRENDING TAGS :
UP News: देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों की सूची में यूपी के 9 हॉस्पिटल शामिल, देखें लिस्ट
UP News: देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 हॉस्पिटल को स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह हम सभी के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है।
UP 9 hospitals included top 10 government hospitals list (Social Media)
UP News: उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने देश में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश भर के सरकारी अस्पतालों की स्कैन एंड शेयर मॉडल के आधार पर रैंकिंग की गई। जिसमें देश भर के 10 अस्पताल लिस्ट में यूपी के नौ चिकित्सालयों को स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हम सभी के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने आगे कहा कि हमें प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को देश में नंबर एक बनाना है।
यूपी के टॉप 10 हॉस्पिटल की लिस्ट
इस रैंकिंग की टॉप टेन सूची में सिर्फ छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एम्स को स्थान मिल पाया है। जबकि अन्य सभी अस्पताल उत्तर प्रदेश के शामिल हैं। इनमें यूएचएम हॉस्पिटल (कानपुर नगर), कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय (कानपुर), एलबीआरएन हॉस्पिटल (लखनऊ), तेज बहादुर सप्रू हॉस्पिटल (प्रयागराज), बाबू ईश्वर शरण जिला अस्पताल (गोंडा), जिला पुरुष चिकित्सालय (आजमगढ़), जिला पुरुष चिकित्सालय (गोरखपुर), मोती लाल नेहरू डिवीजनल अस्पताल (प्रयागराज ), बलरामपुर हॉस्पिटल (लखनऊ) शामिल हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो रहा हैः पाठक
स्वास्थ्य विभाग की इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह हम सभी के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है। आज प्रदेश स्वस्थ एवं उत्तम प्रदेश बनने की राह पर है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। एक जिला एक अस्पताल, योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सभी लोगों को उनके गृह जनपदों में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यही कारण है कि देश-दुनिया के तमाम निवेशक हमारे प्रदेश में आ रहे हैं। पीपीपी मॉडल के आधार पर भी अस्पतालों की नींव रखी जा रही है।