×

UP Madarsa Board Result 2022: यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट ऐसे करें चेक और डाउनलोड

UP Madarsa Board 2022 Result : यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट आज जारी किया जा रहा है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर विजिट कर उसे देख सकते हैं।

aman
Written By aman
Published on: 26 July 2022 5:33 AM GMT
up madarsa board result 2022 declared today live updates check at madarsaboard upsdc gov in
X

UP Madarsa Board Result 2022 (social media)

Click the Play button to listen to article

UP Madarsa Board Result 2022 : उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड (Uttar Pradesh Madrasa Board) की परीक्षा में शामिल छात्रों का इंतजार आज (26 जुलाई 2022) को खत्म होने जा रहा है। यूपी मदरसा बोर्ड (UP Madrasa Board) मुंशी (Munshi), मौलवी (Mawlawi), आलिम (Alim) और फाजिल (Fazil) परीक्षाओं का परिणाम आज जारी करने जा रहा है।

यूपी मदरसा बोर्ड की इन परीक्षाओं में जो छात्र शामिल हुए थे वो आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट अपने रोल नंबर (Roll Number) की मदद से अंक पत्र (marksheet) देख सकेंगे।

परीक्षा में 1.20 लाख छात्र हुए थे शामिल

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन, लखनऊ (Uttar Pradesh Board of Madarsa Education, Lucknow) की ओर से यह परीक्षा आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में करीब 1.20 लाख छात्र शामिल हुए थे। पूर्व सूचना के आधार पर यह रिजल्ट 10 से 15 जुलाई 2022 के बीच जारी होने वाला था। लेकिन किसी कारण तब नहीं हो पाया था। आज रिजल्ट की घोषणा उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज मंत्री धर्मपाल सिंह (UP Minority Welfare and Haj Minister Dharampal Singh) कर सकते हैं।

UP Madarsa Board 2022 इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट
upsdc.gov.in

madarsaboard.upsdc.gov.in 2022

gov.in result 2022

UP Madarsa Board 2022 ऐसे देखें रिजल्ट

- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर विजिट करें।

- अब, आप होम पेज पर Latest News लिंक पर जाएं।

- अब, आप UP Madarsa Board Result 2022 लिखे ऑप्शन को क्लिक करें।

- अब, आप Check Result लिंक पर क्लिक करें।

- अब, आप रोल नंबर सहित अन्य मांगी गई डिटेल्स भरें।

- अब आपको रिजल्ट दिख जाएगा।

- अब, आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका एक प्रिंट अवश्य ले लें।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story