×

Weather Today: मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Latest Update Today: राजधानी लखनऊ में भी बीते हफ्ते हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज एकबार फिर गर्म हो चुका है। राजधानी में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने को बेताब है।

Krishna Chaudhary
Published on: 9 Jun 2022 3:04 PM GMT (Updated on: 9 Jun 2022 3:04 PM GMT)
Weather Today: There is no relief from the heat at the moment, know how todays weather will be
X

कैसा रहेगा आज का मौसम: Photo - Social Media

Weather Today: मानसून की धीमी रफ्तार ने एकबार फिर देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी बढ़ा दी है। दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश के बाद कुछ राहत मिली थी, तापमान नीचे आया था। लेकिन एकबार फिर वहां गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वहीं देश का पश्चिमी, मध्य एवं उत्तरी भाग तो इन दिनों भीषण गर्मी से तप रहा है। उत्तर प्रदेश भी गर्मी से हलकान है। राजधानी लखनऊ में पारा एकबार फिर 40 डिग्री को पार कर चुका है, जिससे लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है। चलिए जानते हैं आपके राज्य में आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) कैसा रहेगा।

दिल्ली में आज का मौसम (Delhi weather today)

दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में हीटवेव ने लोगों की समस्या और बढ़ा दी है। बीते हफ्ते हुई बारिश के बाद एकबार फिर आसमान से आग के गोले बरसने लगे हैं। तापमान लगातार 40 डिग्री को पार कर 45 डिग्री छून को है। दिल्लीवासियों को आज यानि गुरूवार 9 जून को भी राहत मिलने के आसार नहीं हैँ। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में गुरूवार को अधिकतम तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं न्यनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस।

लखनऊ में आज का मौसम (Lucknow today weather)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी बीते हफ्ते हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज एकबार फिर गर्म हो चुका है। राजधानी लखनऊ में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने को बेताब है। कल यानि बुधवार को भी लखनऊ का अधिकतम तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानि गुरूवार को 9 जून को अधिकतम तापमान तो 43 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (Today weather in Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। बीते कई दिनों से प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार है। बुधवार 8 जून को अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री सेल्सियस था, तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी वासियों को आज भी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। गुरूवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढोतरी की संभावना है। 9 जून 2022 को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापामान के 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 15 जून के बाद देश के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story