×

UP Weather Update: यूपी में पहाड़ी राज्यों का असर, कुछ यूं रहेगा प्रदेश में आज मौसम

UP Weather Update: राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में अधिकतम तापमान 32°C तक पहुंच सकता है जबकि हवा की गति लगभग 12 किमी/घंटा रहने की संभावना है। वहीं आगरा में अधिकतम तापमान 28°C तक पहुंच सकता है। लेकिन यहां भी हवा की गति लगभग 12 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है।

Sakshi Singh
Published on: 7 March 2025 1:59 AM
up weather
X

up weather 

UP Weather Update: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की वजह से मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर ठंडक का अहसास होने लगा है। मार्च महीने के शुरुआती दिन में कड़ी धूप देखने को मिला। जिससे गर्मी का महसूस होने लगा था। पिछले दो दिनों से मानों ठंडक ने फिर से दस्तक दे दी हो।

उत्तर प्रदेश में आज यानी 7 मार्च के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं उमस 31 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। और हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की चाल से बहने की संभावना है। इस हिसाब से आज दिन में गर्मी का अहसास हो सकता है। जबकि शाम होते ही ठिठुरन का एहसास होगा।

वहीं राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में अधिकतम तापमान 32°C तक पहुंच सकता है जबकि हवा की गति लगभग 12 किमी/घंटा रहने की संभावना है। वहीं आगरा में अधिकतम तापमान 28°C तक पहुंच सकता है। लेकिन यहां भी हवा की गति लगभग 12 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है। इसके मुताबिक मार्च से ही हीटवेव शुरू होगी। अप्रैल में 46°C और मई में 49°C तक तापमान जा सकता है। किसान और उनके फसल की बात करें तो गेहूं और सरसों की फसल पर बुरा असर पड़ेगा। जो कि किसानों के लिए चिंता का विषय।

देश में कैसा रहेगा आज का मौसम

राज्य के ऊंचाई वाले हिस्सों में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। IMD मुताबिक लद्दाख और सिक्किम के ऊपरी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। यही कुछ हालात हिमाचल प्रदेश में होंगे। बर्फबारी और बारिश के कारण कड़ाके की ठंड हालत खराब कर सकती है। यही हालात उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में है। उधर उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

IMD की मानें तो 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। स्काईमेट ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अगले 24 घंटों तक बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड में उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं बहेंगी। हालांकि बाद में धीरे-धीरे कम हो जाएंगी।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!