×

उपहार अग्निकांड: अंसल बंधुओं के खिलाफ होगी सुनवाई, सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप

aman
By aman
Published on: 12 May 2017 8:46 AM GMT
उपहार अग्निकांड: अंसल बंधुओं के खिलाफ होगी सुनवाई, सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप
X
उपहार अग्निकांड: अंसल बंधुओं के खिलाफ होगी सुनवाई, सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप

नई दिल्ली: उपहार अग्निकांड मामले में दिल्ली हाईकोर्ट सुशील और गोपाल अंसल के खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ पर सुनवाई करेगा। इस मामले में दो अन्य के खिलाफ भी सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल ने इस संबंध में अंसल बंधुओं सहित दो अन्य आरोपियों धर्मवीर मल्होत्रा तथा अनूप सिंह की याचिका खारिज कर दी। उन्होंने अपने खिलाफ आरोप तय करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी।

निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए न्यायमूर्ति मृदुल ने कहा कि निचली अदालत के पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, जो आरोप तय करने के उसके फैसले को जायज ठहराते हैं। बता दें, कि दिल्ली के उपहार सिनेमा में 13 जून, 1997 को हुए अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय 'बॉर्डर' फिल्म दिखाई जा रही थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story