×

UPPSC PCS-J Result: uppsc ने जारी किया PCS-J का रिजल्ट, लड़कियों नें मारी बाजी, टॉप 20 में 15 लड़कियां

UPPSC PCS-J Result: पीसीएस-जे परिणाम 2022 में कुल 303 अभ्यर्थियों का चयनित हुआ है, जिसमे से लड़कियों की संख्या 165 है। यह कुल चयनित अभ्यर्थियों के 55 फीसदी के बराबर है।

Anant Shukla
Published on: 30 Aug 2023 3:43 PM GMT (Updated on: 30 Aug 2023 4:45 PM GMT)
UPPSC PCS-J Result: uppsc ने जारी किया PCS-J का रिजल्ट, लड़कियों नें मारी बाजी, टॉप 20 में 15 लड़कियां
X
uppsc released pcsj 2022 result (Photo-Social Media)

UPPSC PCS-J Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आज यानी बुधवार को राज्य न्यायिक सेवा (PCS-J) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग ने रिजल्ट अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। पीसीएस-जे रिजल्ट-2023 में लड़कियों ने बाजी मारी। टॉप 20 में 15 लड़कियां शामिल हैं। आयोग नें परीक्षा का परिणाम छह माह के अंदर घोषित किया। जबकि साक्षात्कार के 48 घंटे के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया। पीसीएस-जे परिणाम 2022 में कुल 303 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिसमे से लड़कियों की संख्या 165 है। यह कुल चयनित अभ्यर्थियों के करीब 55 फीसदी के बराबर है।

सीएम ने सभी चयनितों को दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परिणा में चयनति छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि, “UPPSC द्वारा आयोजित PCS (J)-2022 की परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई! शुचिता, पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड समय सीमा के अंदर पूर्ण हुई चयन प्रकिया में प्रदेश की बेटियों ने हमारा गौरव बढ़ाया है।“

सीएम योगी ने कहा कि “इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 55 प्रतिशत बेटियों की सफलता तथा शीर्ष 20 में 15 स्थान बेटियों द्वारा अर्जित करना 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' की बुलंद तस्वीर को प्रस्तुत करता है।“

उन्होंने कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी सफल अभ्यर्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा और योग्यता 'नए उत्तर प्रदेश' के सुशासन को और अधिक समृद्ध करेगी। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।

आयोग ने यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा 2022 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को किया था। जिसमें कुल 50837 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं 16 मार्च 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में 3145 अभ्यर्थी पास हुए थे। जबकि मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 से 25 मई 2023 को किया गया था। इस परीक्षा का परिणाम 1 अगस्त, 2023 को घोषित किया गया था। आयोग ने 16 अगस्त से 28 अगस्त तक इंटरव्यू का आयोजन किया था। इंटरव्यू राउंड में कुल 959 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इंटरवीव में कुल 303 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story