×

UPSC Civil Services Final Result 2021: श्रुति शर्मा बनीं टॉपर, टॉप तीन में लड़कियों ने मारी बाजी

UPSC ने आज, सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में श्रुति शर्मा टॉपर हुई हैं। इस साल एक से तीन नंबर तक महिला उम्मीदवारों ने ही बाजी मारी है।

aman
Written By aman
Published on: 30 May 2022 8:46 AM GMT (Updated on: 30 May 2022 9:59 AM GMT)
UPSC 2021 result declared shruti sharma topper all three top slots to women this year
X

Shruti Sharma

UPSC Civil Services Final Result 2021: यूपीएससी द्वारा जारी परीक्षा परिणाम को UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दी गई है। कोई भी उम्मीदवार इस वेबसाइट पर विजिट कर अपने रिजल्ट देख सकता है।

]गौरतलब है कि, संघ लोकसेवा आयोग द्वारा जारी रिजल्ट (UPSC Final Result 2021) में इस बार लड़कियों का दबदबा रहा। पहले स्थान पर जहां श्रुति शर्मा (Shruti Sharma) रहीं वहीं, दूसरे पायदान पर अंकिता अग्रवाल (Ankita Aggarwal) रहीं। जबकि, तीसरा स्थान गामिनी सिंगला (Gamini Singla) ने हासिल किया। चौथे नंबर पर ऐश्वर्या वर्मा (Aishwarya Verma) रहीं। पांचवें स्थान पर उत्कर्ष द्विवेदी (Utkarsh Dwivedi) रहे। इसी तरह छठे नंबर पर यक्श चौधरी (yaksh chaudhary) हैं।

कौन हैं श्रुति शर्मा?

UPSC सिविल सेवा 2021 परीक्षा की टॉपर श्रुति शर्मा जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी (RCA) की छात्र रही हैं। श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की निवासी हैं।।

श्रुति का नाता जामिया, जेएनयू, डीयू से

श्रुति शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज (St. Stephen's College of Delhi University) से स्नातक की उपाधि हासिल की। उसके बाद उन्होंने स्नातकोत्तर (Postgraduate) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से किया। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) आवासीय कोचिंग अकादमी में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की।

685 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

यूपीएससी 2021 के फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जबकि, 80 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से चयन के लिए रिकमेंड किया गया है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी का रिजल्ट अभी रोका गया है।

15 दिनों में जारी होंगे मार्क्स

जानकारी के लिए बता दें कि, अभ्यर्थियों के मार्क्स 15 दिन बाद जारी होंगें। ज्ञात हो कि, इससे पहले UPSC ने इसी साल 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 (Civil Services Main Exam 2021) का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों का साक्षात्कार (Interview) 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिया गया। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के जरिए, आईएएस (IAS), आईएफएस (IFS), आईपीएस (IPS) व ग्रुप ए व ग्रुप बी के 749 पदों को भरा जाएगा।

PM मोदी ने UPSE उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा, 'भारत की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत करने वाले इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं। खासकर, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।'

पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें : https://upsconline.nic.in/FR-CSM-21-engl-300522.pdf





aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story