×

UPSC CSE 2023 Admit Card: यूपीेएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC CSE 2023: यूपीेएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन एग्जाम 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।

Jugul Kishor
Published on: 29 Aug 2023 8:03 AM GMT (Updated on: 29 Aug 2023 8:39 AM GMT)
UPSC CSE 2023 Admit Card: यूपीेएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
X
UPSC CSE 2023 (Social Media)

UPSC CSE 2023 Admit Card: यूपीेएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in से मेन्स का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

15 सितंबर को होगी यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा

यूपीेएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को यूपीएससी सीएसई मेन्स एडमिट कार्ड के साथ एक मूल वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा। इसके बिना परीक्षा सेंटर में प्रवेश नहीं करना दिया जाएगा। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में कुल नौ पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। नौ मुख्य पेपरों में से उम्मीदवारों को दो पेपरों के लिए अपना वैकल्पिक विषय चुनने का विकल्प दिया गया है। भाषा के पेपर ए और बी प्रत्येक 300 अंकों के होते हैं। सामान्य अध्ययन (जीएस) पेपर और दो वैकल्पिक पेपर में प्राप्त अंकों का उपयोग अंतिम योग्यता की गणना के लिए किया जाता है। जीएस और वैकल्पिक पेपर प्रत्येक 250 अंकों के होते हैं। यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए अधिकतम अंक 1750 है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

- यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।
- सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आईएएस 2023 एडमिट कार्ड लॉगिन पेज के लिए 'Click here' टैब पर क्लिक करें।
- निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
- सुरक्षा कोड के साथ अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉगिन करें।
- यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2023 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड प्रिंटआउट लें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story