×

चीन ने दिया भारत पर हमले का आदेश: बड़ा दावा, सीमा विवाद सोची समझी साजिश

अमेरिकी इंटेलिजेंस ने खुलासा किया कि चीन ने सोची समझी साजिश के तहत गलवाम घाटी पर भारतीय जवानों पर हमले के आदेश दिए थे। हालांकि दांव उल्टा पड़ गया।

Shivani Awasthi
Published on: 23 Jun 2020 5:04 AM GMT
चीन ने दिया भारत पर हमले का आदेश: बड़ा दावा, सीमा विवाद सोची समझी साजिश
X

नई दिल्ली: भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प को लेकर अमेरिका की एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। अमेरिकी इंटेलिजेंस ने खुलासा किया कि चीन ने सोची समझी साजिश के तहत सीमापर भारतीय जवानों पर हमला किया। गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच जो झड़प हुई, उसके लिए चीनी आर्मी के जनरल कमांडर रैंक के अधिकारी ने आर्डर दिए थे। हालंकि उनका ये आदेश पूरे चीन पर भारी पड़ गया। झड़प इतनी हिंसक हो गयी कि सैनिक शहीद हो गए और मामला विश्वस्तरीय बन गया।

चीन आर्मी जनरल झाओ झोंग्की ने भारतीय सैनिकों पर हमले का दिया था आदेश

अमेरिकी इंटेलिजेंस ने भारत चीन सैनिक विवाद पर एक रिपोर्ट दी है, जिसमें दावा किया गया कि चीन आर्मी के जनरल झाओ झोंग्की ने भारतीय सीमा पर एक्शन का आदेश दिया था। झाओ झोंग्की वेस्ट थियेटर कमांड के प्रमुख हैं। उन्होंने एक प्लानिंग के तहत ऐसा किया लेकिन उनकी प्लानिंग उस समय फेल हो गयी, जब भारतीय जवानों ने डटकर सामना करते हुए चीन सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस हिंसा में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए लेकिन कहा जा रहा है कि चीन आर्मी को अधिक नुकसान हुआ।

चीन के 35 जवानों के मारे जाने का दावा:

माना जा रहा है कि चीन का दांव उल्टा पड़ने के कारण ही उन्होंने अपने सैनिकों की मौतों का आंकड़ा जारी नहीं किया लेकिन अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया कि 35 चीनी सैनिक भारतीय सेना संग झड़प में मारे गए। हालंकि चीन मृत सैनिकों के आंकड़ों पर चुप है।

ये भी पढ़ेंः LAC पर तनाव: भारत-चीनी सेना के बीच 11 घंटे हुई बड़ी बैठक, जानिए क्या हुई बातचीत

चीन ने गलवान घाटी पर जमा कर रखे हैं हथियार:

US इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सेना ने गलवान घाटी के पास ही बड़ी मात्रा में हथियार जमा कर रखे हैं। 15 जून को दोनों देशों के सैनिको के बीच हुई झड़प को लेकर रिपोर्ट में बताया गया कि भारत के कुछ अफसर और जवान चीन से बात करने पहुंचे थे, इस दौरान चीनी सैनिक पहले से ही हथियारों से लैश घात लगाकर बैठके थे। जैसे ही भारतीय सैनिक पहुंचे, उनपर हमला कर दिया। लेकिन भारतीय सैनिकों ने भी पलट कर वार कर दिया।

LAC FACEOFF

चीन ने भारत पर लगाया था हमले का आरोप

बता दें कि झड़प के बाद से चीन उल्टा भारत पर ही हमले और विवाद बढ़ाने का आरोप लगा रहा है। चीन ने अपने सैनिकों की मौत की बात को दबा दिया। वहां की मीडिया और सोशल साइट्स को इस मामले में सेंसर किया गया। मारे गए चीनी सैनिकों एक मेमोरियल सर्विस आयोजित हुई लेकिन गोपनीय तरीके से। उसे किसी की नजरों में आने नहीं दिया गया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story