×

UP BJP अध्यक्ष केशव मौर्या की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के RML अस्पताल में भर्ती

aman
By aman
Published on: 16 March 2017 10:42 AM GMT
UP BJP अध्यक्ष केशव मौर्या की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के RML अस्पताल में भर्ती
X

नई दिल्ली: यूपी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर हाई हो गया था। यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम फेस के रूप में केशव मौर्या का नाम भी पहले पायदान में है।



मौर्या की तबियत बिगड़ने की खबर के बाद बीजेपी के कई नेता के अलावा विभिन्न दलों से जुड़े लोग उनसे मिलने अस्पताल पहुंचने लगे। इसके बाद केशव मौर्या ने ट्विट कर अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी। ट्विट में उन्होंने लिखा, 'आप सबका स्नेह और आशीर्वाद मेरे साथ है मैं पूर्णतया स्वस्थ हूं।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story