×

चमोली: बादल फटने से मचा कहर, रोंगटे खड़े कर देगा ये दृश्य

केरल, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में कुदरत ने तबाही मचा रखी है। कुदरत का ऐसा हमला हुआ है कि दक्षिण डूब रहा है और पश्चिम तक हाहकार और चीखपुकार मची हुई है। देश के नौ राज्यों में बाढ़ से अब तक 221 लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही सैकड़ों लोग लापता हैं।

Manali Rastogi
Published on: 12 Aug 2019 6:27 AM GMT
चमोली: बादल फटने से मचा कहर, रोंगटे खड़े कर देगा ये दृश्य
X
मेवाड़ के राजपरिवार ने भी किया श्रीराम के वंशज होने का दावा

चमोली: बारिश का प्रकोप उत्तराखंड में भी जारी है। यहां चमोली जिले में बादल फट गया, जिसकी वजह से भारी नुकसान हुआ है। रविवार को लाखी गांव में बादल फटने की घटना सामने आई, जिसकी वजह से 4 दुकाने नदी में बह गईं। यही नहीं, इसके चलते मंदाकिनी नदी में कई मवेशिया भी बह गए।

यह भी पढ़ें: बड़ी ख़बर: अब दंगल गर्ल बीजेपी में शामिल होंगी, पिता भी देंगे साथ

इसके साथ एक ही परिवार के तीन सदस्य भी लापता हो गए हैं। हालांकि, लापता हुए लोगों की तलाश जारी है। मगर बादल फटने की वजह से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। बादल फटने की वजह से लाखी गांव में बाढ़ आ गयी है। यही वजह है कि गांव में सहायता पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सभी नदियां इस वक़्त उफान पर

इसके अलावा चमोली की सभी नदियां इस वक़्त उफान पर है और इसी वजह से घटना स्थल पर प्रशासन द्वारा नदी के निकट रहने वाले लोगों के मकान खाली कराए जा रहे हैं। वैसे देश के कई राज्यों में बाढ़ और बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ और बारिश ने तबाही मचा कर रख दी है।

यह भी पढ़ें: ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा करते नमाजी

Next Story