×

उत्तराखंड त्रासदी: अब तक 26 की मौत, 171 लोग लापता, यहां जानें पूरा अपडेट

यूपी सरकार के 3 मंत्री आज उत्तराखंड जाएंगे। दो कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री उत्तराखंड में हादसे वाली जगह का दौरा करेंगे। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और बाढ़ राहत राज्यमंत्री विजय कश्यप उत्तराखंड जाएंगे।

Aditya Mishra
Published on: 9 Feb 2021 7:22 AM GMT
उत्तराखंड त्रासदी: अब तक 26 की मौत, 171 लोग लापता, यहां जानें पूरा अपडेट
X
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक अभी तक कुल 29 शव बरामद हुए हैं बाक़ी लोगों की ढूंढने का काम तेज़ी से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज भी फ़ोन आया था।

नई दिल्ली/चमोली: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद भारी तबाही मची है। चमोली में राहत बचाव का काम आज भी जारी है।

लोगों की जिंदगी बचाने के काम में आईटीबीपी, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अब तक करीब 26 लोगों के शव मिले हैं और 200 लोग अभी भी लापता हैं।

तपोवन सुरंग को खोलने में रेस्क्यू टीम को सफलता नहीं मिल पाई है। आईटीबीपी, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की एक संयुक्त टीम तपोवन टनल में दूसरे रास्ते से घुसेगी।

टीम सुरंग के अंदर के जल स्तर की जांच करेगी जहां से मलबा साफ किया गया है। राहत और बचाव कार्य के दौरान चमोली के रैणी गांव में दो और शव मिले हैं। वायुसेना की ओर से आज Mi-17 को मिशन में लगाया गया है, जो देहदादून से जोशीमठ में एनडीआरएफ के जवानों को पहुंचाएगा।

uttarakhand उत्तराखंड त्रासदी: अबतक 26 की मौत, 171 लोग लापता, यहां जानें अब तक पूरा अपडेट(फोटो :सोशल मीडिया)

खौफ में रैणी गांव: चमोली हादसे के बाद बड़ी तबाही का डर, जंगल में बीत रही रात

यहां जानें आज का पूरा अपडेट

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज उत्तराखंड के चमोली का हवाई सर्वे किया। उन्होंने हालात का जायजा लेने के बाद आज अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात की। उनसे बात कर उनके इलाज की जानकारी ली।

साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

अबतक 26 की मौत, 171 लोग लापता

उत्तराखंड त्रासदी में अबतक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 171 अभी भी लापता हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुसार, ISRO, DRDO की मदद से पूरी तबाही को परखा जा रहा है, ताकि जल्दी से रिकवरी शुरू की जा सके।

तपोवन टनल में 37 लोगों के फंसे होने की आशंका

तपोवन की टनल में 37 लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत बचाव दल उनके पास पहुंचने और टनल से बाहर निकालने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है।

सुरंग कीचड़ से भरी हुई है, ऐसे में अंदर जाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। लेकिन रेस्क्यू करने वाली टीम अभी भी अपने मिशन में जुटी हैं।

बताया जा रहा है कि टीम अब दूसरे रास्ते से टनल में प्रवेश करने की कोशिश करेगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरी टनल को खोलने में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। ऐसे में अब हम एक दूसरे रास्ते से घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

tunnel Tapovan plant उत्तराखंड त्रासदी: अबतक 26 की मौत, 171 लोग लापता, यहां जानें पूरा अपडेट(फोटो :सोशल मीडिया)

उत्तराखंड में फंसे यूपी वाले, बचाएंगे ये मंत्री, सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को आज भी किया फोन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक अभी तक कुल 26 शव बरामद हुए हैं बाक़ी लोगों की ढूंढने का काम तेज़ी से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज भी फ़ोन आया था।

उन्होंने हालात के बारे में पूरी जानकारी ली। अभी उनके उत्तराखंड आने की जानकारी नहीं है। सीएम ने बताया कि डीआरडीओ और कुछ वैज्ञानिक ऋषिगंगा ग्लेशियर का सर्वे कर रहे हैं। ये पता किया जा रहा है कि ये तबाही क्यों आई।

बंगाल के पांच मजदूरों का नहीं मिला कोई सुराग

बंगाल के पांच मजदूर अभी भी लापता बता जा रहे हैं। उनके बारें में कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

उनके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

बता दें कि उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुआ था। इसमें 200 लोग लापता हैं। पश्चिम बंगाल के भी पांच मजदूर बह गए थे। बंगाल के पांचों मजदूर पूर्वी मिदनापुर और पुरुलिया जिले के रहने वाले थे।

टनल को ड्रिल करने का चल रहा काम

इस वक्त टनल को ड्रिल करने का काम चल रहा है। सेना किसी भी तरह से सुरंग तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। गढ़वाल स्काउट्स के विशेषज्ञ पर्वतारोहियों की विशेष टीम को सुरंग में ड्रिल करने का काम सौंपा गया है।

इस वक्त ड्रिल करने का काम चल रहा है। ड्रिल करने में 3 से 4 घंटे लगेंगे। मलबा 100 मीटर तक साफ किया गया। हालांकि अब भी 80 मीटर रह गया है।

chamoli disaster उत्तराखंड त्रासदी: अबतक 26 की मौत, 171 लोग लापता, यहां जानें पूरा अपडेट(फोटो :सोशल मीडिया)

चमोली में जल प्रलय: रायबरेली के दो सगे भाई लापता, परिवार में मचा कोहराम

यूपी सरकार के तीन मंत्री आज उत्तराखंड जाएंगे

कल देर रात उत्तराखंड की चमोली घटना को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी सरकार के 3 मंत्री आज उत्तराखंड जाएंगे। दो कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री उत्तराखंड में हादसे वाली जगह का दौरा करेंगे। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और बाढ़ राहत राज्यमंत्री विजय कश्यप उत्तराखंड जाएंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story