×

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत की अब चलेगी स्लीपर ट्रेन, भरपूर आराम और तेज सफर का दोगुना मज़ा

Vande Bharat Sleeper Train: रेलमंत्रालय ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की डिजाइन को गहन विचार विमर्श के बाद मंजूरी दे दी है। ये ट्रेनें मार्च 2024 तक चालू हो जाएंगी। दावा है कि वन्दे भारत स्लीपर ट्रेनें ओवरनाइट यात्रा को काफी आरामदेह और सुखद बनाएंगी।

Neel Mani Lal
Published on: 1 Oct 2023 8:55 AM GMT
Vande Bharat Sleeper Train
X

Vande Bharat Sleeper Train (Social Media)

Vande Bharat Sleeper Train: बहुत जल्द रेल यात्री लम्बे सफर में आराम, सहूलियत और तेज सफर का मज़ा लेने वाले हैं। ये होने वाला है वन्दे भारत स्लीपर ट्रेनों की बदौलत जो रात भर के सफर में यात्रियों को भरपूर आराम के साथ गंतव्य तक पहुंचा देंगी। वन्दे भारत के साथ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें गुज़रे ज़माने की चीज़ हो जाएंगी।

रेलमंत्रालय ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की डिजाइन को गहन विचार विमर्श के बाद मंजूरी दे दी है। ये ट्रेनें मार्च 2024 तक चालू हो जाएंगी। दावा है कि वन्दे भारत स्लीपर ट्रेनें ओवरनाइट यात्रा को काफी आरामदेह और सुखद बनाएंगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि स्लीपर-संस्करण वंदे भारत का प्रोटोटाइप दिसंबर 2023 में तैयार हो जाएगा और इसे मार्च 2024 में लॉन्च किया जाएगा।

- 857 बर्थ वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला संस्करण मार्च 2024 तक इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) चेन्नई से रोलआउट होने की उम्मीद है।

- रेलवे ने टीएमएच-आरवीएनएल और बीएचईएल-टीटागढ़ वैगन्स के कंसोर्टियम को 200 स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का ठेका दिया है। एक ट्रेन की लागत 120 करोड़ रुपये है।

- रेल विकास निगम लिमिटेड और रूस के टीएमएच ग्रुप ने 120 वन्दे भारत स्लीपर ट्रेनों के निर्माण का ठेका उठाया है। 80 अन्य स्लीपर ट्रेनें भेल और टीटागढ़ वैगन्स बनाएंगे।

- स्लीपर वंदे भारत में यात्रियों के लिए कुल 823 बर्थ और स्टाफ के लिए 34 बर्थ होंगी।

- प्रत्येक कोच में चार के बजाय तीन शौचालय और एक मिनी पैंट्री होगी। मिनी पैंट्री रूस और अन्य मध्य एशियायी ट्रेनों में होती है।

- भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) आईसीएफ के लिए 10 स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण कर रहा है और डिजाइन को आईसीएफ के परामर्श से बीईएमएल द्वारा अंतिम रूप दिया गया है।

- स्लीपर बर्थ को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह अधिक आरामदायक होगी।ऊपरी बर्थ के लिए सीढ़ी को भी इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्री को इसका उपयोग करने में आसानी हो।

- वन्दे भारत स्लीपर ट्रेनें 160 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से ऑपरेट होंगी।

- हर स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे जिसमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और एक फर्स्ट एसी का होगा।

- वन्दे भारत ट्रेन में तेजस की भांति ट्रेन होस्टेस होंगी।

- इन ट्रेनों में दिव्यांगों की सहूलियत के लिए विशेष फोल्डेबल रैम्प भी होंगे।

- वन्दे भारत स्लीपर ट्रेनों के रूट और किराए अभी तय नहीं हैं।

- मुमकिन है कि आने वाले समय में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को वन्दे भारत स्लीपर ट्रेनों से रिप्लेस कर दिया जाए।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story