×

Vande Bharat Train: गुजरात से महाराष्ट्र का सफर अब मात्र 5 घंटे में तय करेगी वंदेभारत ट्रेन, जानिए क्या हैं इसकी खासियत

Vande Bharat Train Specialties: वंदे भारत ट्रेन अब गुजरात से महाराष्ट्र के बीच की दूरी को मात्र 5 घंटे में पूरा करेगी।

Jugul Kishor
Published on: 30 Sep 2022 6:42 AM GMT (Updated on: 30 Sep 2022 7:28 AM GMT)
Vande Bharat Train
X

 पीएम मोदी ने  वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात में गांधीनगर स्टेशन पर गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे भारत एक्सप्रेस देश की तीसरी एक्सप्रेस ट्रेन है। वंदे भारत ट्रेन अब गुजरात से महाराष्ट्र के बीच की दूरी को मात्र 5 घंटे में पूरा करेगी। इससे पहले गांधीनगर से मुंबई के बीच की दूरी को तय करने में 7 घंटे का समय लगता था। प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर से कालूपुर तक नई ट्रेन में सफर भी किया। ट्रेन में उनके साथ रेलवे कर्मचारी, महिला उद्यमी और कई युवा भी मौजूद रहे।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत

वंदेभारत ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। यह देश की पहली ट्रेन है जो कुछ मात्र कुछ ही सेकेंडों में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। वंदे भारत ट्रेन को चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में मात्र 18 महीनों के समय में तैयार किया गया है। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधाओं को लेकर के पूरा ध्यान रखा गया है। प्रत्येक वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

वंदे भारत ट्रेन के दरवाजे ऑटोमेटिक

वंदे भारत ट्रेन के सभी कोच में ऑटोमैटिक दरवाजे, जीपीएस आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन के लिए ऑनबोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए आरामदायक कुर्सी लगाई हैं जो यात्रियों की यात्रा को और ज्यादा शानदार बनाती है।

वंदे भारत ट्रेन की सीटें 180 डिग्री तक घूमती हैं।

वंदे भारत ट्रेन में 180 डिग्री पर घूमने वाली सीटें लगी हुई है। साथ ही इन सीटों में साइड से रिक्लाइनर की भी सुविधा दी गई है। वंदे भारत ट्रेन में टच फ्री सुविधाओं के साथ में बायो वैक्यूम शौचालय भी लगे हुए हैं। वंदे भारत ट्रेन की प्रत्येक कोच में गर्म खाना और पेय पदार्थों को परोसने के साथ में एक पेंट्री की भी सुविधा दी गई है।

प्लेन जैसी फीलिंग आएगी वंदे भारत ट्रेन में

वंदे भारत ट्रेन के अंदर के अगर इंटीरियर की बात की जाए तो बहुत ही शानदार इंटीरियर है। वंदे भारत ट्रेन में 16 एयर कंडीशंड वातानूकूलित डिब्बे है। इस ट्रेन के अंद जैसे ही आप इंट्री करेंगे इस ट्रेन के अंदर देखने पर आपको एरोप्लेन की सुविधाओं का एहसास होगा।

वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 2019 में हुई थी

वंदे भारत की शुरआत तीन साल पहले यानि की 2019 में हुई थी। पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी रुट पर चलाई गई थी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन दिल्ली-कटरा रुट पर चलती है। तीसरी वंदे भारत ट्रेन अब गांधीनगर से मुंबई के बीच में दौड़ेगी।

2023 तक चलेंगी 75 वंदे भारत

15 अगस्त 2023 तक भारतीय रेलवे की योजना 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने की है। वंदे भारत ट्रेन को चलाने का मकसद दुनिया के चौथे सबसे बड़े रेलवे की सुविधाओं को वर्ल्ड क्लास बनाना है।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story