TRENDING TAGS :
Lalit Modi: अब कहां जायेंगे ललित मोदी! जिस देश की ली थी नागरिकता, वहां के पीएम ने दिया बड़ा झटका
Lalit Modi: ललित मोदी ने भी वानुआतु का गोल्डन पासपोर्ट खरीदा था। लेकिन अब उन्हें वहां के प्रधानमंत्री ने झटका दिया है।
Lalit Modi: भारत का पास सरेंडर करने के बाद एक छोटे से देश वानुआतु में रह रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी उस समय झटका लगा। जब वानुआतू के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग से ललित मोदी के पासपोर्ट को तत्काल रद्द करने का आदेश दे दिया।
पीएम जोथम नापत का कहना है कि उन्हें यह जानकारी मिली थी कि इंटरपोल ने आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी को लेकर भारत सरकार की ओर से भेजे गये अलर्ट नोटिस को न्यायिक साक्ष्य के अभाव में दो बार खारिज किया था। भारत का पासपोर्ट सरेंडर करने के बाद अब वानुआतु की नागरिकता चली जाने के बाद आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी के सामने ‘सिर पर छत न होना’ वाली स्थिति हो गयी है।
उल्लेखनीय है कि साल 2010 में भारत से भागने के बाद ललित मोदी लंदन में रह रहे थे। ललित मोदी भारत में वित्तीय गड़बड़ी करने के आरोपी हैं। वह कई बार साक्षात्कार के दौरान खुद को बेगुनाह कहते हुए मनी लान्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोपों को खारिज कर चुके हैं। लंदन में रहने के दौरान उन्होंने अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का आवेदन कर दिया था। पासपोर्ट सरेंडर करने के बाद जानकारी मिली कि उन्हें प्रशांत महासागर के एक छोटे से द्वीपीय देश वानुआतु का गोल्डन पासपोर्ट मिल गया है।
अमीर लोगों को देश की नागरिकता देता है वानुआतु
वानुआतु को पर्यटन के लिहाज से बेहद अच्छा माना जाता है। साल 1980 में वानुआतु को फ्रांस और ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली थी। 83 ज्वालामुखी द्वीपों से बने इस देश वानुआतु की कुल आबादी लगभग तीन लाख के करीब है। प्रशांत महासागर के छोटे से द्वीपीय देश वानुआतु में नागरिकता लेना बेहद आसान है। बस कुछ धनराशि खर्च कर इस देश का पासपोर्ट लिया जा सकता है। अमीर लोगों को वानुआतु नागरिकता खरीदने की अनुमति देता है।
बताया जाता है कि करीब 1.3 करोड़ रुपए की धनराशि देकर वहां का पासपोर्ट हासिल किया जा सकता है। इस देश के बारे में बेहद दिलचस्प बात यह भी है कि यह टैक्स हेवेन देश है। यहां आय, संपत्ति या फिर किसी भी तरह का कार्पोरेट टैक्स नहीं देना होता है। यहां चीन के ज्यादातर लोगों ने नागरिकता ले रखी है।
वहीं भारत के 30 अमीर लोगों ने भी यहां की नागरिकता ले रखी है। वानुआतु की सरकार का पासपोर्ट की बिक्री ही आय का प्रमुख स्त्रोत है। ललित मोदी ने भी वानुआतु का गोल्डन पासपोर्ट खरीदा था। लेकिन अब उन्हें वहां के प्रधानमंत्री ने झटका दिया है। वानुआतु के प्रधानमंत्री ने ललित मोदी के पासपोर्ट को रद्द करने का आदेश नागरिकता आयोग को दिया है।