×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Buddha Purnima: गंगा में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल और सीएम योगी ने दी बधाई

Buddha Purnima: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी है।

Viren Singh
Published on: 23 May 2024 4:06 AM GMT (Updated on: 23 May 2024 4:22 AM GMT)
Buddha Purnima
X

Buddha Purnima (सोशल मीडिया) 

Buddha Purnima: भारत में गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य प्रदेश के गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु सवेरे से ही गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है, जो दिन बढ़ने के साथ लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार भोर सुबह गंगा में डुबकी लगाने का शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक चलता रहेगा। श्रद्धालु गंगा स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना कर ईश्वर अपने जीवन प्रगाति और खुशियों का आशीर्वाद मांगते हुए दिखाई दिए। बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पर यूपी के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

भोर दो बजे लगी पहली डुबकी

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के महत्व को देखते हुए स्नान के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु बुधवार शाम से ही गंगा घाटों पर पहुंचने लगे। गुरुवार देर रात गंगा घाटों के आस पास के जगहों पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। गुरुवार सुबह तक यूपी और उत्तराखंड के घाटों पर हर तरफ गंगा स्नान के लिए लोग ही लोग दिखाई दिए। लोगों ने पहली डुबकी गंगा में गुरुवार भोर 2 बजे लगाई। गंगा में डुबकी लगाते ही श्रद्धालुओं के हर गंगे और जय मां गंगे के नारों से घाटों का पूरा वातावरण भक्तमय हो गया। सुबह से शुरू हुआ गंगा स्नान का सिलसिला लगातार जारी है।


गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब, राम मंदिर में

भी भीड़

यूपी में कानपुर के बिठूर, गंगा बैराज, रानीघाट, मैग्जीन घाट, सरसैया घाट के अलावा अन्य गंगा घाटों में बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान को लेकर सुबह से श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ी हुई है। इसी तरह, प्रयागराज में श्रद्धालुओं ने गंगा और यमुना नदी के संगम पर पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की। वाराणसी में भक्तों ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई। अयोध्या में भक्तों ने सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाई और मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालु राममंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं। इन जगहों पर भक्त अब तक लाखों की संख्या में गंगा में पवित्र डुबकी चुके हैं और कुछ तैयार में हैं। वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार के हर की पौडी घाट में श्रद्धालुआं की भीड़ उमड़ी हुई है, यहां पर लोग हजारों की संख्या में एक साथ गंगा में डुबकी लगा रहे हैं।


प्रशासन घाटों पर मुस्तैद

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गंगा घाटों पर यूपी और उत्तराखंड़ प्रशासन ने किसी भी अनहोनी से बचने के लिए और सुरक्षित स्नान कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि पुलिस के जवानों घाटों पर तैनात के साथ गश्त भी कर रहे हैं। गंगा नदी पर नावों में गोताखोरों की भी तैनाती गई है। साथ, पुलिस की जल टीम भी मौजूद है, ताकि अगर कोई श्रद्धालु डूब रहा है तो उसको तुरंत बचाया जा सके।

पौड़ी में सुरक्षा बल तैनात

उत्तराखंड के गढ़वाल रेंज के आईजी करण सिंह नागन्याल ने देर शाम तैयारियों व सुरक्ष व्यवस्था को लेकर हरिद्वार के हर की पौडी घाट का जायजा लिया। आईजी करण सिंह नागन्याल ने कहा कि रात 1 बजे से हम अपना काम शुरू कर देंगे, जो लोग घाटों पर सो रहे हैं उन्हें जगाया जाएगा और स्नान की प्रक्रिया शुरू होगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घाटों पर सुरक्षा बलों की तैनाती गई है। आरती समाप्त होने तक दिन के समय भारी वाहनों को यहां आने की अनुमति नहीं है।


राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का त्यागमय जीवन व उत्कृष्ट विचार संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श हमारे जीवन को आलोकित करते रहें और हम सभी को शक्ति प्रदान करते रहें।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश संपूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। वर्तमान में महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर विश्व में शांति व सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। महात्मा बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा। सीएम ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है।


Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story