×

Vice President Election 2022 : जगदीप धनखड़ बने नए उप राष्ट्रपति, 'धाखड़ जीत' पर PM मोदी ने घर जाकर दी बधाई

Vice President Election 2022: भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। अगले उपराष्ट्रपति के लिए मतदान जारी है। आज ही नतीजे घोषित होंगे।

aman
Written By aman
Published on: 6 Aug 2022 1:45 PM GMT (Updated on: 6 Aug 2022 3:15 PM GMT)

Vice President Election 2022 : जगदीप धनखड़ देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार (06 अगस्त 2022) को मतदान हुआ। मतों की गिनती के बाद एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ के विजयी होने की घोषणा कर दी गई। हालांकि, उपराष्ट्रपति पद की रेस में एनडीए के जगदीप धनखड़ शुरू से आगे रहे थे। क्योंकि, संसद के दोनों सदन का गुना-गणित उनके पक्ष में था। विपक्ष ने संयुक्त रूप से मार्गरेट अल्वा को अपने प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा था।

उपराष्ट्रपति पद के लिए शनिवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ था, जो शाम 5 बजे समाप्त हुई। इसके बाद शाम छह बजे काउंटिंग शुरू हुई। उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA ने जगदीप धनखड़ को जबकि विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को अपना प्रत्याशी बनाया था। आपको बता दें कि, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त 2022 को समाप्त हो रहा है। वेंकैया नायडू के बाद देश के अगले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे।

गणित जगदीप धनखड़ के पक्ष में

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास लोकसभा (Lok Sabha) में पूर्ण बहुमत है। जबकि, राज्यसभा (Rajya Sabha) में उसके 91 सांसद हैं। ऐसी स्थिति में जगदीप धनखड़ को अपनी प्रतिद्वंद्वी मार्गरेट अल्वा पर स्पष्ट बढ़त हासिल होती दिख रही है। धनखड़ के अगले उपराष्ट्रपति बनने की संभावना अधिक दिख रही है। नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त 2022 को समाप्त हो रहा है।

Live Updates

  • 6 Aug 2022 6:20 AM GMT

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जे.पी. नड्डा ने डाला वोट

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (JP Nadda) ने मतदान किया।



  • 6 Aug 2022 6:18 AM GMT

    गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल ने भी किया मतदान

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संसदीय कार्य तथा संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला। 



  • 6 Aug 2022 6:16 AM GMT

    गृहमंत्री अमित शाह ने डाला वोट

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी तथा केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना वोट डाला। 



  • 6 Aug 2022 6:14 AM GMT

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, अश्विनी वैष्णव ने किया मतदान

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए हो रहे मतदान के तहत केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने पार्लियामेंट में वोट डाला। शुरुआती चरण में वोट डालने वाले नेताओं में रहे। 

  • 6 Aug 2022 6:11 AM GMT

    आज ही आ जाएंगे नतीजे

    उपराष्ट्रपति के लिए हो रहे वोटिंग की प्रक्रिया खत्म होने के बाद आज यानी शनिवार शाम ही वोटों की गिनती भी होगी। मतों की गिनती के बाद चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें, उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 788 वोटर हैं। जीत के लिए किसी भी उम्मीदवार को 394 वोटों की जरूरत है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story